{"_id":"6aa56dcebbeba3b579001a11","slug":"chants-of-bappa-echoed-during-the-procession-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105447-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शोभायात्रा के गूंजा बप्पा का जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शोभायात्रा के गूंजा बप्पा का जयघोष
Sat, 12 Sep 2026 08:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 12 Sep 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
कस्बे में गणेश जी की शोभायात्रा निकाली, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के रामलीला मैदान में गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत शनिवार को गणेश जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गणपति बप्पा के जयघोष से पूरा कस्बा भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा का कस्बा वासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
शोभायात्रा का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद रामलीला मैदान से शुरू हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष ओमवीर बढ़ाना गणेश जी की प्रतिमा को सिर पर धारण कर यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में बैंड बाजे, ढोल पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। यात्रा कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और कस्बावासियों ने पुष्पवर्षा कर गणेश जी की शोभायात्रा का स्वागत किया।
शोभायात्रा में भगवान गणेश के विभिन्न स्वरूपों और धार्मिक प्रसंगों पर आधारित कई आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। आयोजक रणधीर उपाध्याय ने बताया कि रामलीला मैदान में गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन 26 सितंबर तक चलेगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा। आयोजन समिति के पदाधिकारी और स्वयंसेवक व्यवस्था संभालते रहे।