फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chants echoed during the Goddess Durga procession, and flowers were showered at various points along the route.

Meerut News: मां दुर्गा की शोभायात्रा में गूंजे जयकारे, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

Sun, 18 Oct 2026 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
Chants echoed during the Goddess Durga procession, and flowers were showered at various points along the route.
सरधना। दुर्गाष्टमी के अवसर पर रविवार को नगर में श्री रामा मंडल की ओर से मां दुर्गा की शोभायात्र
सरधना। दुर्गाष्टमी के अवसर पर रविवार को नगर में श्री रामा मंडल की ओर से मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा रामतलैया मंदिर से शुरू हुई, जिसमें देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां और बैंड शामिल रहे। शोभायात्रा के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

धर्मपुरा मोहल्ला स्थित रामतलैया मंदिर में विधिवत पूजन के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। संगीता पुंडीर, विमला अरोरा, श्वेता वर्मा और उमा त्यागी ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। शोभायात्रा तारनी स्ट्रीट, चौक बाजार, भाटवाड़ा, ऊंचापुर, कुम्हारान, तहसील रोड और बिनौली रोड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। बाद में यह मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में मां दुर्गा, भगवान शिव, मां सरस्वती और हनुमान की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। आधा दर्जन से अधिक बैंडों ने भक्ति धुनें बजाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।
विज्ञापन

मार्ग में श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कई जगह मंडप लगाकर प्रसाद भी वितरित किया गया। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मलखान सैनी, श्याम सिंह, महेंद्र सैनी, महेशचंद्र शर्मा, शरद त्यागी, सुशील प्रधान, पंकज जैन, बिजेंद्र जामा, जगमोहन वागड़ी, राम अवतार, मुनेश पंडित, देवेंद्र कुमार शर्मा, पिंटू जैन, प्रसिद्ध सक्सेना और अजयपाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed