फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chandrashekhar said in Parliament: Get a rail overbridge built at the gate, I myself get stuck in the jam.

संसद में बोले चंद्रशेखर: फाटक पर रेल ओवरब्रिज बनवाएं, मैं खुद जाम में फंस जाता हूं

Thu, 01 Aug 2024 03:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 01 Aug 2024 03:39 PM IST
सार

नगीना से सांसद चंद्रशेखर ने संसद में बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र में रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनना चाहिए। कभी कभी तो वे खुद जाम में फंस जाते हैं इसके अलावा उन्होंने रेलों में स्लीपर कोच बढ़ाने समेत अन्य मांगें भी रखीं। 

विज्ञापन
Chandrashekhar said in Parliament: Get a rail overbridge built at the gate, I myself get stuck in the jam.
संसद में बजट पर चर्चा करते सांसद चंद्रशेखर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संसद में रेल बजट पर हुई चर्चा में हिस्सा लेते हुए नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि रेलवे की आरआरटीएस योजना फिलहाल मेरठ तक चल रही है। इसे सहारनपुर और उनके लोकसभा क्षेत्र नगीना/ धामपुर तक किया जाए, ताकि रोजगार के लिए प्रतिदिन आवागमन करने वाले व्यापारियों को दिल्ली आने-जाने में आसानी हो सके। 

विज्ञापन


उन्होंने नजीबाबाद से मुंबई तक एक ट्रेन चलाने की मांग की। चंद्रशेखर ने कहा कि नगीना में बड़े स्तर पर हैंडीक्राफ्ट का कार्य होता है। हैंडीक्राफ्ट कारोबारियों को व्यापार के लिए मुंबई जाना पड़ता है। सांसद ने नगीना- स्योहारा- किरतपुर में प्रस्तावित ओवरब्रिज का बजट शीघ्र पास कराने की मांग की, ताकि लोगों को जाम से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि नगीना में कोतवाली मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम में उन्हें भी कई बार फंसना पड़ा है। 
विज्ञापन


उन्होंने नगीना के कालाखेड़ी व नजीबाबाद के जलालाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनवाए जाने व नजीबाबाद से दिल्ली के लिए सुबह के समय नई ट्रेन चलवाए जाने की भी मांग की। सांसद ने रेल मंत्री से 12327, 12269, 14239, 12092 व 14649 नंबर की ट्रेनों का ठहराव नगीना स्टेशन पर कराने की मांग भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


असुरक्षित हैं महिलाएं
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत  नगीना रेलवे स्टेशन पर हो रहे पुनर्निर्माण कार्य में  प्लेटफार्म की लंबाई 300 मीटर तक बढ़ाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ट्रेन के आधे डिब्बे प्लेटफार्म के नीचे जंगल में रह जाते हैं, जिससे यात्रियों खासकर महिलाओं को असुरक्षा रहती है। 

लोको पायलट के पद भरे जाएं
उन्होंने रेलवे संविदा कर्मियों को स्थायी कराए जाने तथा लोको पायलट के खाली पड़े 14429 पदों को भरे जाने की मांग की। कहा कि यदि यह पद भर जाएं तो रेल हादसों में कमी आएगी। 


जनता ने आपको नहीं, मुझे मौका दिया
सांसद ने संसद में रेल मंत्री से चुटकी लेते हुए कहा कि नगीना की जनता ने आपको मौका नहीं दिया बल्कि मुझे जिताकर भेजा है, तो आपको इस बात पर गुस्सा नहीं आना चाहिए। आपका प्यार नगीना के लोगों के साथ बना रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed