{"_id":"5e6d39358ebc3ea81f3f2c85","slug":"chandra-shekhar-founder-of-bhim-army-will-announce-the-party-in-noida-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर आज करेंगे पार्टी की घोषणा, यूपी की राजनीति में बन सकता है नया समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रशेखर आज करेंगे पार्टी की घोषणा, यूपी की राजनीति में बन सकता है नया समीकरण
Sun, 15 Mar 2020 01:36 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 15 Mar 2020 01:36 AM IST
सार
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रविवार को नोएडा में पार्टी की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रविवार को नोएडा में पार्टी की घोषणा करेंगे। साल 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चंद्रशेखर का यह कदम पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया समीकरण बना सकता है।
विज्ञापन
सहारनपुर में दलित और ठाकुरों में टकराव के बाद भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर चर्चा में आए थे। सहारनपुर जेल से रिहा होने के बाद वे लगातार केंद्र व यूपी सरकार को चुनौती दे रहे हैं। सीएए मामले में दिल्ली में खुलकर सरकार का विरोध करने पर चंद्रशेखर जेल में रहे तो कई प्रदेशों में प्रदर्शन के दौरान चंद्रशेखर को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
वह रविवार को नोएडा में नई पार्टी की घोषणा करेंगे। भीम आर्मी के मेरठ जिलाध्यक्ष विकास हरित ने बताया कि पार्टी की घोषणा का कार्यक्रम दिल्ली में होना था। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को जुटना था। लेकिन कोरोना वायरस के अलर्ट के चलते उन्हें दिल्ली में अनुमति नहीं मिली। इसके बाद नोएडा में बड़े कार्यक्रम को टालते हुए प्रेसवार्ता रखी गई है। जिसमें चंद्रशेखर पार्टी की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
पार्टी के नाम पर चर्चा
आजाद बहुजन पार्टी, बहुजन आवाम पार्टी और आजाद समाज पार्टी के नाम पर चर्चा हो रही है। विकास हरित ने बताया कि बसपा समेत कई पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता नई पार्टी से जुडे़ंगे। सूत्रों के अनुसार पार्टी की घोषणा के साथ चंद्रशेखर मेरठ के युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। चंद्रशेखर की सहारनपुर के कद्दावर नेता इमरान मसूद से करीबी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में नई पार्टी की घोषणा के साथ चंद्रशेखर की नजरें दलित, मुस्लिम और पिछड़ों के गठजोड़ पर होगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/