फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chanda Club's great victory with Vinay's goal

फुटबाल : विनय के गोल से चंदा क्लब की शानदार जीत

Fri, 09 Jan 2026 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Chanda Club's great victory with Vinay's goal
मेरठ..कंवलजीत..तोपख़ाना मैदान में दुर्गा सिंह ट्रॉफी टूर्नामेंट में चंदा क्लब व मेरठ फुटबॉल अकेड
जिला फुटबाल संघ की ओर तोपखाना मैदान में चल रही दुर्गा सिंह मेमोरियल फुटबाल ट्रॉफी में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में चंदा फुटबाल क्लब ने विनय के गोल के चलते जीत प्राप्त की। दूसरे मैच में रंजन स्पोर्टिंग और जीनियस क्लब की टीम बराबरी पर रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रवीण शर्मा ने मैच की शुरूआत कराई। पहला मैच चंदा फुटबाल क्लब और एफसीए क्लब के बीच हुआ। इसमें मैच के पहले हाफ में चंदा क्लब के विनय ने लगातार दो गोल करके अपनी टीम को दो गोल से आगे कर दिया। दूसरे हाफ में एफसीए की ओर से वरुण भटनागर ने भी अपनी टीम के लिए दो गोल किए। इसके बाद मैच के आखिर समय में चंदा क्लब के वारिस ने अपनी टीम के लिए गोल मारकर टीम को जीत दिलाई। चंदा क्लब की टीम ने चार गोल से जीत प्राप्त की। विनय कुमार को उनके द्वारा शानदार दो गोल के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में रंजन स्पोर्टिंग और जीनियस क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। मैच के पहले हाफ में 20वें मिनट में जीनियस क्लब के चित्रांश ने अपनी टीम का पहला गोल किया। मैच के दूसरे हाफ में रंजन स्पोर्टिंग के कृष्णा ने गोल करके अपनी टीम को बराबरी पर कर दिया। अंत तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दूसरे मैच में कृष्णा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर पूर्व डीएसपी उत्तराखंड सुरजीत कुमार, पूर्व खिलाड़ी विष्णु शर्मा, अशोक भटनागर, जिला फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत, आयोजन सचिव हरीश ठाकुर आदि मौजूद रहे। निर्णायक विक्रांत राजपूत, सह निर्णायक दानिश अली और प्रिंस कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed