फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chancellor will communicate with the principals of Meerut

Meerut News: मेरठ के प्राचार्यों से संवाद करेंगी कुलाधिपति

Sat, 18 Mar 2023 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Chancellor will communicate with the principals of Meerut
मेरठ। कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 19 मार्च को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आएंगी। इस दौरान वह तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल में बने स्टूडियो, योग एवं विभाग में आनंदम केंद्र, काशीराम शोधपीठ में बने इनक्यूबेशन सेंटर, फाइन आर्ट विभाग में कला दीर्घा का लोकार्पण करेंगी। इसी के साथ वह मेरठ जिले के राजकीय महाविद्यालयों एवं एडेड महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ संवाद करेंगी।
विज्ञापन

इसको लेकर शुक्रवार को कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने प्राचार्यों के साथ बैठक की। प्राचार्यों से संवाद करते हुए कुलपति ने कहा कि सभी महाविद्यालयों को नैक कराना है। नैक को लेकर क्या-क्या तैयारी हैं इसके बारे में जानकारी ली। तैयारी के लिए सुझाव भी दिए। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को कुलाधिपति मेरठ में आएंगी और मेरठ जिले के प्राचार्यों से संवाद करेंगी। कुलपति ने बैठक के दौरान प्राचार्यों से पूछा की उनके महाविद्यालयों में कितनी छात्राएं हैं। महाविद्यालयों द्वारा क्या-क्या सामाजिक गतिविधियां की जा रही हैं। कुलाधिपति से संवाद के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो इसकी तैयारी रखें। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed