फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Challenges can be faced only through unity and awareness: Saraswati

एकजुटता, सजगता से ही होगा चुनौतियों का सामना : सरस्वती

Sun, 01 Feb 2026 08:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
Challenges can be faced only through unity and awareness: Saraswati
- धंजू गांव में रविवार को हुआ हिंदू सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। धंजू गांव में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन किया गया। वक्ताओं ने सामाजिक एकता, संगठन, राष्ट्रहित से जुड़े विषयों के बारे में विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि शिव शक्ति धाम डासना गाजियाबाद की यति मां चेतनानंद सरस्वती रहीं। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है। ऐसे में एकजुट होकर और सजगता से ही चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।

विभाग प्रचार प्रमुख पंकज ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि संघ ने समाज को दिशा देने के लिए पांच प्रमुख प्रण निर्धारित किए हैं। इन मूल्यों को आत्मसात करने से समाज और राष्ट्र दोनों सशक्त बनेंगे। प्रांत उपाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने भारत के ऐतिहासिक संघर्षों, सामाजिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता सचिन खरे ने की। संचालन मनोज शर्मा ने किया। इस दौरान शैलेंद्र चौहान, राहुल खरे, सुभराम, मनिंदर विहान, बालकिशोर, इंद्रपाल सिंह, सतबीर सिंह, महेश चौहान, टीटू चौधरी, डॉ. विपिन, रविंद्र इकलौता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed