फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Challan of 895 vehicles in the district, 185 seas

Meerut News: जिले में 895 वाहनों का चालान, 185 सीज

Mon, 06 Mar 2023 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Challan of 895 vehicles in the district, 185 seas
मेरठ। एसएसपी के निर्देश पर चल रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत रविवार को जिला पुलिस ने 895 वाहनों का चालान काटा और 185 वाहनों को सीज किया। त्योहारों के चलते 10 मार्च तक वाहन चेकिंग अभियान चलेगा।
विज्ञापन

सात मार्च को होली का दहन और शब-ए-बरात है। दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने प्लान तैयार किया है। इसके चलते एसएसपी ने जिलेभर में सात दिवसीय वाहन चेकिंग अभियान शुरू कराया है। साथ ही पुलिस अधिकारी गश्त कर लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील कर रहे हैं। अभियान के दूसरे दिन शहर पुलिस ने सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक 400 वाहनों का चालान काटा और 100 वाहन सीज किए।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र में 95 वाहनों का चालान काटा गया और 45 वाहन सीज किए गए। रात आठ बजे से 11 बजे तक शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 100 वाहन चालकों के चालान काटे गए और 27 वाहन सीज किए गए। ट्रैफिक पुलिस ने 300 वाहनों के चालान काटे और 13 वाहन सीज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के साथ पुलिस स्टंटबाजों और शरारती तत्वों पर भी नजर रखे है। चार दिन पहले हापुड़ रोड पर छात्रों के द्वारा बाइक और स्कूटी से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सिविल लाइन पुलिस ने तीन बाइकों का नंबर ट्रेस कर मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed