{"_id":"69fb3582aef65ff97204fc14","slug":"chak-marg-obstructed-due-to-illegal-occupation-demand-for-action-from-the-administration-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112243-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अवैध कब्जे से चकमार्ग बाधित, प्रशासन से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अवैध कब्जे से चकमार्ग बाधित, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील सरधना के गांव पांचली बुजुर्ग में चकमार्ग पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि राजस्व अभिलेखों में चकमार्ग के रूप में दर्ज है। यह मार्ग किसानों के खेतों तक पहुंचने, फसल की देखभाल और अन्य कृषि कार्यों के लिए उपयोग में आता है। आरोप है कि गांव के कुछ व्यक्तियों ने इस चकमार्ग पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग अवरुद्ध होने के कारण खेतों तक आवागमन और फसल से जुड़े कार्य पूरी तरह बाधित हो गए हैं। विरोध करने पर आरोपित लोग झगड़े पर उतारू हो जाते हैं और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी देते हैं।
पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी और एसडीएम से मांग की है कि कब्जामुक्त कराकर चकमार्ग को पुनः खुलवाया जाए ताकि किसान अपने खेतों का सुचारु रूप से उपयोग कर सकें। ज्ञापन देने वालों में रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मौजुद्दीन चौहान, सोमपाल, श्रवण कुमार, मोहनलाल, फरमान, दिलशाद, पवन, राहुल, बिजेंद्र, गुलफराज, महताब, इमरान, नीरज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि राजस्व टीम गठित कर जांच करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।