फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chairperson inaugurated the Hastinapur fair.

Meerut News: चेयरपर्सन ने किया हस्तिनापुर मेले का उद्घाटन

Tue, 04 Nov 2025 08:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
Chairperson inaugurated the Hastinapur fair.
हस्तिनापुर मेले का उद्घाटन करते चेयरपर्सन सुधा खटीक स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी के बूढ़ी गंगा घाट पर लगने वाले ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का मंगलवार को नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने कहा कि ऐतिहासिक नगरी में गंगा स्नान मेला महाभारत काल से जुड़ा है। पौराणिक कथाओं के अनुसार महाभारत के युद्ध में मारे गए कौरवों की आत्मा की शांति के लिए भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर पांडवों ने यहां दीपदान किया था। उस समय यहां गंगा हस्तिनापुर के नजदीक बहती थी। आज गंगा की धारा हस्तिनापुर से दूर चली गई है और अपनी एक धारा यहीं छोड़ गई है जिसे प्राचीन बूढ़ी गंगा कहा जाता है। प्राचीन धारा से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी है। कार्तिक पूर्णिमा मेले पर श्रद्धालु यहां आकर अपने पूर्वजों के मोक्ष के लिए दीपदान करते हैं। कस्बे के प्राचीन द्रौपदी घाट पर मंदिर की महंत बेगवती के नेतृत्व में चेयरपर्सन सुधा खटीक और कस्बे के सैकड़ों लोगों ने भव्य आरती में भाग लिया। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है।

हस्तिनापुर मेले का उद्घाटन करते चेयरपर्सन सुधा खटीक स्रोत संवाद

हस्तिनापुर मेले का उद्घाटन करते चेयरपर्सन सुधा खटीक स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed