फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chairperson inaugurated the drain construction project worth 1.5 crores

डेढ़ करोड़ की नाला निर्माण परियोजना का चेयरपर्सन ने किया श्रीगणेश

Mon, 26 May 2025 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Chairperson inaugurated the drain construction project worth 1.5 crores
हस्तिनापुर में कस्बे के लोगों के साथ  करोड रुपए के नालों का उद्धघाटन करती चेयरपर्सन सुधा खटीक स
हस्तिनापुर। कस्बे में पानी निकासी की परेशानियों को देखते हुए नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये से बनने वाले नालों का पूजन के साथ फीता काटकर शिलान्यास किया।
विज्ञापन

कस्बे में स्थानीय लोगों की शिकायत पर नगर पंचायत ने बरसात से पूर्व ही नाला बनाने का निर्णय लिया। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने बताया कि कस्बे के वार्ड आठ, 10 और 14 में पानी निकासी वाले नालों का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। जिनकी अनुमानित लागत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कस्बे में कई स्थानों पर पानी निकासी का उचित प्रबंध न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। संबंधित ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि बरसात से पूर्व अपने कार्यों को पूरा कर लें। उन्होंने न्यू ब्लॉक, बी ब्लॉक और मुख्य बाजार में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि कस्बे में एक दर्जन से अधिक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर व्यापार संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद बत्रा, सभासद दिवाकर दत्त, मनोज कुमार, अभिषेक कुमार, नीरज, शंकर हलदर, अमित कुमार, धर्मेंद्र सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed