{"_id":"61ca20355a4f8b70af78e3fb","slug":"chain-loot-with-crpf-jawan-meerut-news-mrt5709962117","type":"story","status":"publish","title_hn":"परतापुर थाने के पास सीआरपीएफ जवान से लूटी चेन, हथियार लहराकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परतापुर थाने के पास सीआरपीएफ जवान से लूटी चेन, हथियार लहराकर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतापुर थाने के पास सीआरपीएफ जवान से लूटी चेन
मेरठ। परतापुर थाने के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने सीआरपीएफ जवान विकेंद्र निवासी गगोल से हथियारों के बल पर चेन लूट ली। उन्होंने विरोध करने पर मारपीट की। बाद में आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू की।
जम्मू कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ जवान विकेंद्र अपने साथी सचिन रविवार देर रात बाइक बहन की शादी के कार्ड बांटकर मेरठ लौट रहे थे। परतापुर थाने के पास पहुंचने पर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने विकेंद्र और सचिन को रोक लिया। इसके बाद मारपीट कर विकेंद्र के गले से सोने की चेन लूट ली। विकेंद्र और सचिन के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। सोमवार को विकेंद्र ने परतापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर परतापुर शैलेंद्र प्रताप का कहना है सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
--
पुलिस की चेकिंग पर उठे सवाल
- परतापुर थाने के पास देर रात बदमाशों ने चेन लूट ली, लेकिन हथियार लहराकर बदमाश थाने के पास से फरार हो गए। पुलिस की गश्त और चेकिंग नहीं होने की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया। खास बात यह है कि यूं तो रात्रि कर्फ्यू भी लगा हुआ है। इसके बावजूद पुलिस अलर्ट नहीं है।