फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chaavni ki sarko par maut ke ghadde

छावनी की सड़कों पर बने मौत के गड्ढे   

Sat, 06 Jan 2018 11:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Jan 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
chaavni ki sarko par maut ke ghadde
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
छावनी की सड़कों पर मौत के गड्ढे हो गए हैं। कुछ सड़कों को लेकर एमईएस और कैंट बोर्ड में आपसी खींचतान है। वजह जो भी लेकिन यह स्पष्ट है कि छावनी की सड़कों में गहरे गड्ढे जनता को मौत की दावत दे रहे हैं। कमिश्नरी आवास चौराहे से माल रोड जाने वाले रास्ते पर गहरे गड्ढे की शिकायत के बाद भी कैंट बोर्ड और एमईएस हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं। इतना ही नहीं डेयरी फार्म मार्ग की स्थिति भी ऐसी ही है। सड़क के गहरे गड्ढे स्मार्ट कैंट की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


ऊपर स्वागत बोर्ड, नीचे गड्ढा  
छावनी परिषद् ने अपने सभी मार्गों पर स्वागत द्वार लगा रखे हैं। कमिश्नरी आवास चौराहा से सटी छावनी की सड़क की जिस सड़क पर गहरा गड्ढा है, उसके ठीक ऊपर छावनी परिषद ने स्मार्ट कैंट में प्रवेश का स्वागत द्वार लगाया हुआ है। चौराहे से यह मार्ग माल रोड की तरफ निकलता है। दिन भर इस मार्ग से सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। चौराहे से छावनी की सड़क पर चढ़ने से पहले सभी वाहनों को गहरे गड्ढे से गुजरना पड़ता है। चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के अनुसार गड्ढे में गिरकर कई दोपहिया वाहन सवार घायल हो चुके हैं। इसके अलावा मवाना रोड स्थित डेयरी फार्म रोड भी गड्ढाें में तब्दील है। जहां पर टोल के ठेकेदारों ने पेड़ के तने डालकर बैरियर बनाया था, वहीं पर सड़क किनारे गहरे गड्ढे हैं। जिसमें कभी भी किसी की जान जा सकती है। 
विज्ञापन

 
कैंट बोर्ड को चिढ़ा रहा निगम का चौराहा 
मेरठ। नगर निगम ने कमिश्नरी आवास चौराहा का सौंदर्यीकरण किया है। इस चौराहे को सबसे सुंदर चौराहों में गिना जाता है। हालांकि कैंट बोर्ड के चौराहे भी कम सुंदर नहीं हैं। लेकिन निगम का यह चौराहा छावनी की सड़क में गड्ढा होने के कारण कैंट बोर्ड को चिढ़ा रहा है। स्मार्ट कैंट के दावे पर सड़क का यह गड्ढा प्रश्न चिह्न लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed