{"_id":"685efd21bf1db7fdfb00b29a","slug":"cervical-cancer-vaccine-administered-to-adolescent-girls-meerut-news-c-72-1-mct1005-136023-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरियों को लगाई सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरियों को लगाई सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन
विज्ञापन
संजीवनी महिला संस्था ने बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु निश
मेरठ। संजीवनी महिला संस्था द्वारा बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया। संस्था अध्यक्ष निशि जैन ने बताया कि शिविर में 25 किशोरियों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई।
कार्यक्रम की देख-रेख फिजीशियन डॉ. राजन गुप्ता ने की। डॉ. राजन गुप्ता ने बताया कि छोटी उम्र में ही वैक्सीन लगवाने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही सर्वाइकल कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। वैक्सीन की पहली डोज दिसंबर माह में दी गई थी।
संस्था सहसचिव रजनी गोयल ने बताया कि 15 साल से कम उम्र की बच्चियों को वैक्सीन की 2 डोज लगाई जाती है। अगर उम्र 15 से ज्यादा है तो 3 डोज वैक्सीन की लगाई जाती है। पीरियड्स के खत्म होने के 4-5 दिन बाद यह डोज लगाई जाती है। कैंप की संयोजिका निधि जैन रहीं। निधि जैन ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर को अभी भी लोग इतना नहीं जानते हैं। बहुत से लोगों को पता ही नहीं की इसकी भी वैक्सीनेशन भी की जाती है। कार्यक्रम में प्राची गुप्ता, रजनी गोयल, राज गुप्ता और मनीषा मुद्रा का विशेष सहयोग रहा। किशोरियों को वैक्सीनेशन के बाद स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। संस्था द्वारा यह प्रयास किशोरियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक अच्छा कदम रहा।