{"_id":"6a4fcfa8ba721778d807de08","slug":"certificates-distributed-to-teachers-upon-completion-of-training-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112846-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रशिक्षण पूर्ण होने पर शिक्षकों को बांटे प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रशिक्षण पूर्ण होने पर शिक्षकों को बांटे प्रमाणपत्र
विज्ञापन
- डायट में आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मानवीय एवं संवैधानिक मूल्य विषय पर आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए शिक्षकों ने हिस्सा लिया और मूल्य-आधारित शिक्षा की बारीकियों को समझा।
प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों का संचालन डायट के प्रवक्ताओं और मास्टर ट्रेनर्स डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. अमित सिंह, गौरव त्यागी, डॉ. धीरेंद्र सिंह और पिंकी शर्मा द्वारा किया गया। इन सभी विशेषज्ञों ने समूह-कार्य, केस-स्टडी, वीडियो-विश्लेषण और परिस्थिति-आधारित चर्चा के माध्यम से शिक्षकों को मूल्य शिक्षा के व्यावहारिक स्वरूप की जानकारी दी।
समापन के अवसर पर शिक्षक-प्रतिभागियों ने अपना सामूहिक फीडबैक साझा करते हुए आयोजन को बेहद उपयोगी बताया। शिक्षकों का कहना था कि इससे उन्हें स्कूलों में बच्चों के भीतर मानवीय संवेदनाओं और संवैधानिक मूल्यों को जगाने के नए और प्रभावशाली तरीके सीखने को मिले हैं, जिससे उनकी शिक्षण-पद्धति अधिक संवेदनशील बनेगी।
विज्ञापन
प्रशिक्षण की नोडल प्रभारी प्रियंका ने सभी शिक्षकों के अनुशासन और सक्रियता की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी शिक्षक अपने स्कूलों में जाकर एक मूल्य-आधारित माहौल तैयार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने प्रशिक्षकों, नोडल प्रभारी और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मानवीय और संवैधानिक मूल्यों का जुड़ाव ही असल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बुनियादी आधारशिला है। सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाणपत्र बांटे गए।