फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Central market : Related officers must be punished

कुसूरवार अधिकारियों पर हो सख्त कार्रवाई: नवीन गुप्ता

Mon, 13 Apr 2026 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Central market : Related officers must be punished
शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई के खिलाफ चल रहे व्यापारियों के आंदोलन को संयुक्त व्यापार संघ का पुरजोर समर्थन मिल रहा है। रविवार को धरनास्थल पर पहुंचे संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने प्रशासनिक व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने दो टूक कहा कि जिन अधिकारियों ने रिश्वत लेकर यह बाजार बनवाया, असली कुसूरवार वही हैं और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन




नवीन गुप्ता ने अतीत के पन्ने पलटते हुए कहा कि करीब 40 साल पहले यह पूरा इलाका जंगल के समान था। हापुड़ अड्डे से गढ़ रोड की तरफ लोग आने से कतराते थे और मेडिकल या किठौर जाने के लिए केवल बसों का सहारा था। उन्होंने याद दिलाया कि उस समय अधिकारी खुद व्यापारियों से इस क्षेत्र को बसाने की सिफारिश करते थे और भूखंड लेने के लिए गुजारिश की जाती थी। व्यापारियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से सेंट्रल मार्केट को पहचान दिलाई जिसकी बदौलत आज शास्त्रीनगर और जागृति विहार जैसे इलाकों में घनी बसावट संभव हो पाई है। अब उसी बाजार को अवैध करार देना व्यापारियों के साथ सरासर अन्याय है।
विज्ञापन


अपार चेंबर में आज बनेगी निर्णायक रणनीति

नवीन गुप्ता ने बताया कि संयुक्त व्यापार संघ के त्रिवार्षिक चुनाव होने वाले हैं, जिसके सिलसिले में सोमवार को अपार चेंबर में व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सेंट्रल मार्केट की सीलिंग का मुद्दा सबसे प्रमुखता से रखा जाएगा। बैठक में मेरठ के सभी व्यापार संघों के पदाधिकारी जुटेंगे जहां व्यापारियों को राहत दिलाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। नवीन गुप्ता ने स्पष्ट किया कि इस संकट की घड़ी में पूरा व्यापार जगत एकजुट है और अधिकारियों की मिलीभगत की जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आम राय बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed