फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Central Market case: Traders pin their hopes on today's board meeting

सेंट्रल मार्केट मामला : आज की बोर्ड बैठक पर टिकीं व्यापारियों की उम्मीदें

Tue, 09 Dec 2025 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Central Market case: Traders pin their hopes on today's board meeting
- कैंट विधायक से मिले व्यापारियों ने कहा, कारोबार और परिवार को बचाएं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सेंट्रल मार्केट में कॉम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण के बाद से जागृति विहार, शास्त्रीनगर और माधवपुरम में भी अवैध रूप से निर्मित प्रतिष्ठान ध्वस्तीकरण की जद में हैं। इससे परेशान व्यापारियों को अब बुधवार को होने वाली आवास विकास की बोर्ड बैठक से काफी उम्मीदे हैं। बैठक से पहले वे कैंट विधायक अमित अग्रवाल से मिले। व्यापारियों ने कहा कि उनके कारोबार और परिवार को बचाया जाए। विधायक ने आश्वस्त किया कि बाजार स्ट्रीट के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। कुछ कमियां हैं। इसे दूर किया जा रहा है।
इस बोर्ड बैठक में विभिन्न बिंदुओं को उठाने के साथ ही शहर के तीन बड़े बाजारों के बारे में भी निर्णय होगा। इसमें जागृति विहार, शास्त्रीनगर और माधवपुरम के 1468 भूखंड शामिल हैं। इसमें करीब पांच हजार से अधिक दुकानें हैं। इन पर ध्वस्तीकरण की तलवार लटकी है।
विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट सहित पूरे शहर के व्यापारियों को बचाने के लिए संयुक्त व्यापार संघ के साथ व्यापार बचाओ संघर्ष समिति का भी गठन किया गया है। संगठन के प्रवक्ता निमित जैन ने शहर के प्रमुख बाजारों को स्ट्रीट बाजार में शामिल करने के लिए सहयोग की मांग की। उन्होंने कहा कि शास्त्रीनगर, जागृति विहार और माधवपुरम के प्रत्येक व्यापारी को न्याय मिलना चाहिए। अधिवक्ता अजय शर्मा ने कहा कि बाजार को बचाने के लिए कुछ मजबूत निर्णय जिला प्रशासन के साथ सरकार को भी लेने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेता गौरव विरमानी ने कहा कि अगर व्यापार बचेगा तो ही देश बचेगा। व्यापारी मनोज गर्ग ने विभिन्न तकनीकी विषय भी विधायक के सामने रखे। विधायक के साथ बैठक में शुभम, शील निदान, नानकचंद शर्मा, विनीत गुप्ता, दिनेश माखीजा, सुमित रस्तौगी सहित अन्य मौजूद रहे। इस मामले में विधायक अमित अग्रवाल ने सभी व्यापारियों को आश्वासन दिया कि हर स्तर पर व्यापारियों की दुकानों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed