{"_id":"5d37665c8ebc3e6cb20d0428","slug":"central-government-reduced-security-of-mla-sangeet-som-and-removed-security-of-minister-suresh-rana","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार ने भाजपा विधायक संगीत सोम की सुरक्षा घटाई, राज्यमंत्री सुरेश राणा की हटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार ने भाजपा विधायक संगीत सोम की सुरक्षा घटाई, राज्यमंत्री सुरेश राणा की हटाई
Wed, 24 Jul 2019 01:57 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
विधायक संगीत सोम
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा की सुरक्षा हटा दी है, वहीं सरधना विधायक ठा. संगीत सोम की सुरक्षा घटा दी है। सुरेशा राणा और संगीत सोम दोनों को ही मुजफ्फरनगर दंगे के बाद जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी।
विज्ञापन
तत्कालीन केंद्र सरकार ने यूपी के तमाम नेताओं को जेड और वाई श्रेणी की सुरक्षा दी थी। लेकिन जैसे ही भाजपा सरकार आई तो नेताओं की सुरक्षा हटाने और कम करने की चर्चा होने लगी। मंगलवार को गृह मंत्रालय ने नेताओं को केंद्रीय स्तर पर दी जाने वाली सुरक्षा की समीक्षा की। जिसके बाद थाना भवन विधायक सुरेश राणा की सुरक्षा हटा ली गई।
विज्ञापन
अब उनके पास प्रदेश शासन की तरफ से प्रोटोकॉल के तहत दी जाने वाली सुरक्षा ही रहेगी जबकि सरधना विधायक ठा. संगीत सोम की सुरक्षा घटाकर वाई श्रेणी की कर दी गई है।
विज्ञापन
ये है जेड और वाई सुरक्षा का घेरा
जेड श्रेणी की सुरक्षा में 22 सुरक्षाकर्मी दिए जाते हैं, जो छह-छह घंटे की शिफ्ट में काम करते हैं। ऐसे सुरक्षा प्राप्त माननीय के साथ सीआरपीएफ आदि केंद्रीय फोर्स के पांच जवान एक शिफ्ट में काम करते हैं। जबकि इनके साथ यूपी पुलिस के भी आधा दर्जन जवान सुरक्षा में दिये जाते हैं। वाई श्रेणी की सुरक्षा में 11 जवान नियुक्त होते हैं और एक बार में दो जवान सुरक्षा प्राप्त माननीय के साथ होते हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/