{"_id":"6ae9d6358927e8416d0cfca6","slug":"census-training-camp-in-hastinapur-shivkumar-conducts-inspection-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105704-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हस्तिनापुर में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, शिवकुमार ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हस्तिनापुर में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, शिवकुमार ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
रामलीला मैदान में जनगणना प्रशिक्षण शिविर में मौजूद शिक्षक स्रोत संवाद
- जनगणना कार्य में बाधा डालने पर अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के रामलीला मैदान में मंगलवार को जनगणना 2026 के दूसरे चरण का प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। तीन दिवसीय शिविर तीन से पांच नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। पहले दिन जिला जनगणना प्रभारी शिवकुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।
शिवकुमार ने जनगणना कार्य को निर्धारित नियमों और निर्देशों के अनुसार संपन्न कराने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास और भविष्य की योजनाओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विसंगति या बाधा डालने पर जनगणना अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। उन्होंने कर्मचारियों को जिम्मेदारी और गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण शिविर मंगलवार सुबह 9:00 बजे शुरू हुआ। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह, सुपरवाइजर संजय जिनवाल, प्रगणक और प्रशिक्षणदाताओं ने इसमें भाग लिया।
जनगणना प्रभारी पूजा सिंह ने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश के विकास की दिशा तय करते हैं। इसे जन-जन की भागीदारी से जन अभियान बनाया जाना चाहिए। इससे सही और सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकेंगे। प्रशिक्षणदाताओं वरुण कुमार और मंदीप कुमार ने प्रगणकों को निर्धारित प्रक्रिया समझाई। उन्होंने जनगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया। आगामी दो दिनों में भी जनगणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।