फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cement trader dies during treatment, grief and anger in Baraut

बागपत: सीमेंट व्यापारी की उपचार के दौरान मौत

Tue, 13 Oct 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cement trader dies during treatment, grief and anger in Baraut
सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय का फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT
बड़ौत (बागपत)। लूट का विरोध करने पर बदमाशों की गोली से घायल हुए सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। गमगीन माहौल में सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी मौत से नगर में गम और गुस्से का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस से वारदात का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन

सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय ने रविवार देर रात उपचार के दौरान मेरठ के सुशीला जसवंत राय हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। व्यापारी की मौत की जानकारी मिलते ही नगर में शिवपुरी स्थित उनके आवास पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। गम और गुस्से का माहौल बन गया। शिवपुरी से बावली रोड स्थित श्मशान घाट तक उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। मुखाग्नि उनके पत्र वैभव आत्रेय ने दी। एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, सीओ बड़ौत आलोक सिंह, कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने आवास पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और जल्द ही वारदात के खुलासे का आश्वासन दिया। अंतिम यात्रा के दौरान पुलिस और पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन

यह था मामला
बड़ौत। नौ अक्तूबर को शाम करीब साढ़े सात बजे बिनौली रोड पर स्थित आत्रेय ट्रेडर्स पर चार बदमाश पहुंचे और सीमेंट के बोरे का दाम पूछकर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश 82 हजार रुपये लूटकर बिनौली रोड पर भागे तो व्यापारी प्रदीप आत्रेय ने पीछा कर एक बदमाश को दबोचने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच बदमाशों ने गोली चला दी। सिर में गोली लगने से प्रदीप गंभीर रुप से घायल हो गए थे। घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, वहां रविवार की रात में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भतीजे अभिषेक आत्रेय ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ से मिले व्यापारी, खुलासे की मांग
बड़ौत। सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की हत्या की वारदात का व्यापारियों ने जल्द खुलासा करने की मांग की है। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्य सोमवार को सीओ आलोक सिंह से मिले और घटना के खुलासे की मांग की। इन्होंने कहा कि आए दिन व्यापारियों के साथ लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। घटना से व्यापारियों मेें दहशत व रोष व्याप्त है। सीओ से मिलने वालों में नवनीत जैन, रिंकू जैन, अंकित जैन उर्फ डब्बू, बबलू जैन, शरद जैन, अंकित जैन शामिल रहे।
इन लोगों ने घर पहुंचकर जताई शोक संवेदना
बड़ौत। बड़ी संख्या गण्यमान्य लोग और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व्यापारी प्रदीप आत्रेय के आवास पर पहुंचे और शोक संतृप्त परिवार से संवेदना जताई। इन लोगों में पालिका चेयरमैन अमित राणा, पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर, अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर, डॉ. दिनेश बंसल, वरुण बंसल, शोभित, राजन, नवीन जैन बब्बल, आदिश जैन, मनोज जैन, बिटटू गर्ग, राज कुमार, अनिल जैन, रोहित जैन, कपिल तोमर, डॉ. संजीव आर्य, ब्राह्मण समाज के मंडल अध्यक्ष हरेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा, राजीव, उमेश, ब्राह्मण एकता कल्याण समिति से विजयपाल शर्मा, श्रद्धानंद शर्मा, राधेश्याम शर्मा, पंकज पंडित, विनोद पंडित, आकाश, भोला, सचिन वत्स, गौरव शर्मा, दीपेश तोमर, चंद्रवीर तोमर, पंडित कुंदन भारद्वाज, अनुज पंडित, प्रशांत, कुलदीप तोमर, मुकेश बंसल आदि शामिल रहे।

हरियाणा में ताबड़तोड़ दबिश, अब तक 60 संदिग्धों से पूछताछ
बड़ौत। सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की हत्या के मामले में पुलिस ने हरियाणा में कई जगह दबिश दी है। अब तक करीब 60 संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी मामले की निगारनी कर रहे हैं। बड़ौत पुलिस की मदद के लिए एटीएफ को भी लगाया गया है। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया पुलिस की टीम लगातार काम कर रही हैं। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। मुकदमे को अब लूट और हत्या की धाराओं में तरमीम किया जाएगा। जल्द ही वारदात का खुलासा होगा।

मुखाग्नि देते सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय का बेटा

मुखाग्नि देते सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय का बेटा- फोटो : BAGHPAT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed