Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Celebrations over the alliance between AIMIM and Azad Samaj Party

Meerut News: एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन पर जश्न

Thu, 12 Nov 2026 06:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Celebrations over the alliance between AIMIM and Azad Samaj Party
सरधना। नगर में गठबंधन की खुशी में मिठाई बांटते एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता। संव
दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने जमकर मिठाई बांटी, बोले-मजबूती से लड़ेंगे चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। यूपी के विधानसभा चुनाव को लेकर एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणा से सरधना में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताई। कालंद चुंगी स्थित कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर गठबंधन का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गठबंधन के प्रत्याशियों को मजबूती से चुनाव लड़ाकर जिताया जाएगा।
कार्यक्रम में कुंवर हनीफ राणा ने कहा कि यह गठबंधन प्रदेश में सामाजिक परिवर्तन की नई शुरुआत कर सकता है। इससे वंचित, शोषित, पिछड़े, दलित और मुस्लिम समाज को राजनीतिक भागीदारी का अवसर मिलेगा। हाजी सय्याद राणा ने कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था में सुधार को प्राथमिकता दी जाएगी। आजाद समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष रामकिशोर ने कहा कि गठबंधन सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती देने का काम करेगा। रामकिशोर ने कहा कि गठबंधन प्रदेश की राजनीति में नए आयाम स्थापित करने और सामाजिक न्याय के मुद्दों को मजबूती से उठाने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन

नसीम राणा ने कहा कि गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेंगे। हाजी जाकिर ने कहा कि एआईएमआईएम वंचित वर्गों को साथ लेकर उनके अधिकारों और विकास के लिए संघर्ष करेगी। इस मौके पर कारी उम्मीदुर्रहमान, खालिद मलिक, डॉ. वालीउर्रहमान, फरमाना अंसारी, विपिन, रिजवान और आकाश सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed