{"_id":"696cfaaa08c3a0b3970eee1f","slug":"celebrated-the-arrival-of-the-lord-gave-the-message-of-peace-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111083-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रभु के आगमन की खुशी मनाई, दिया शांति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रभु के आगमन की खुशी मनाई, दिया शांति का संदेश
Sun, 18 Jan 2026 08:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 18 Jan 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
रोमन कैथोलिक चर्च में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने की प्रार्थना
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में रविवार को दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रार्थना सभा में भाग लिया और प्रभु के आगमन की खुशी मनाई। धर्मगुरुओं ने इस अवसर पर प्रेम, शांति और एकता का संदेश देते हुए सच्चे मन से ईश्वर की प्रार्थना करने का आह्वान किया।
पल्ली पुरोहित फादर मार्टिन रावत और फादर वलेरियन पिंटो ने बताया कि प्रभु यीशु के आगमन पर जलाई जाने वाली पहली मोमबत्ती आशा का प्रतीक है। मानव जाति को परमपिता परमेश्वर पर विश्वास और आशा बनाए रखनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने मानव उद्धार के लिए अपने प्रिय पुत्र यीशु मसीह को संसार में भेजा। धर्मगुरुओं ने श्रद्धालुओं से नगरवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जब धरती पर पाप बढ़ा तो प्रभु संसार में आए और मानव जाति को पवित्रता, प्रेम और एकता का मार्ग दिखाया। सभा में उपस्थित श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर प्रार्थना की और प्रभु के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।