{"_id":"69a2db6719584f455f09b56a","slug":"celebrated-the-anniversary-with-the-joy-of-holi-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111519-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: होली की मस्ती के साथ मनाया वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: होली की मस्ती के साथ मनाया वार्षिकोत्सव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। प्राथमिक विद्यालय सलावा नंबर एक में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों ने अभिभावकों का मन मोहा। होली की मस्ती के बीच हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने खबू आनंद उठाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान अध्यापिका गीता सचदेवा, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सोनिया और उपस्थित अभिभावकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का रंगारंग आगाज बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष को दर्शाती नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें प्रेरणा, लव कुश और आदित्य सहित कई बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में अभिभावकों के साथ चर्चा का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और उनके व्यक्तित्व विकास के तरीकों पर विचार साझा किए गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगीता कौशिक ने किया। इस दौरान एकता मेहरोत्रा, रश्मि सिंह, डिंपल, संगीता, अनु, मालती और बेबी का विशेष योगदान रहा।