फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Celebrated birth anniversaries of Pandit Madan Mohan Malaviya and Atal Bihari Vajpayee

Meerut News: पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई

Mon, 29 Dec 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Celebrated birth anniversaries of Pandit Madan Mohan Malaviya and Atal Bihari Vajpayee
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई भगवान परशुराम की जयंती मनाने का फोटो - फोटो : meerut
बहसूमा। रामराज स्थित पंडित नरेश शर्मा के आवास पर रविवार को क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति रामराज के तत्वावधान में पंडित मदन मोहन मालवीय और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। सभा का संचालन विपुल राम शर्मा और अध्यक्षता पंडित विजय प्रकाश शर्मा ने की। शुभारंभ भगवान परशुराम, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित विधि चंद शर्मा ने पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय ने काशी हिंदू यूनिवर्सिटी की स्थापना की। सभा में उपस्थित पंडित विजय प्रकाश शर्मा, अशोक शर्मा हाशिमपुर, मनोज शर्मा, वैष्णो दयाल शर्मा, अंशुल अत्रे, जितेंद्र शर्मा, गौरव भारद्वाज नवीन कुमार, जोगिंदर शर्मा, सतेंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed