फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCTV footage searched for ten kilometers, 25 people interrogated

Meerut News: दस किमी तक खंगाले सीसीटीवी फुटेज, 25 लोगों से की पूछताछ

Sun, 08 Mar 2026 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage searched for ten kilometers, 25 people interrogated
मेरठ। निर्माता निर्देशक सिद्धार्थ कुमार तिवारी का दिल्ली रोड स्थित कॉन्वे होटल से लाखों का नकदी-सामान चोरी के खुलासे के लिए पुलिस ने दस किमी के दायरे में लगे 300 से अधिक सीसीटीवी के फुटेज खंगाले हैं। आरोपी ध्यानचंद नगर आदि से होता हुआ टीपीनगर अंडरपास के पास दिखाई दिया है। इसके अलावा पुलिस ने होटल के कर्मचारी, पूर्व कर्मचारी, यहां ठहरे लोगों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

मुंबई निवासी सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि वह नए सीरियल की तैयारियों के लिए बृहस्पतिवार शाम अपने साथियों के साथ मेरठ पहुंचे थे। वह होटल कॉन्वे के कमरा नंबर 507 में ठहरे थे। उन्होंने होटल स्टाफ से कमरे का एसी काम नहीं करने की शिकायत की थी। इसके चलते उन्होंने कमरे का गेट नहीं बंद किया था। रात में साथियों के साथ भोजन करने के बाद वह लगभग 23:20 बजे सो गए थे। शुक्रवार सुबह नींद खुलने पर उन्हें पता चला कि चोर उनके कमरे से सात लाख की ब्राइटलिंग ब्रांड की घड़ी, 1.25 लाख की नकदी, एप्पल का टैब, हेडफोन, सैमसंग का मोबाइल, दो कीमती चश्मे, पर्स में रखे फॉरेक्स कार्ड, क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि ले गए।
विज्ञापन


होटल में सीसीटीवी खराब, सुरक्षा पर भी उठे सवाल
पुलिस का कहना है कि उन्होंने पड़ताल शुरू की तो होटल के कुछ सीसीटीवी खराब मिले। कुछ महत्वपूर्ण प्वाइंट सीसीटीवी की कवरेज में नहीं थे। इसके अलावा चोर होटल में कैसे प्रवेश कर वारदात कर चला गया। उसे किसी ने रोका-टोका क्यों नहीं। इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि होटल तक आने-जाने वाले मार्ग आसपास की कॉलोनियों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed