{"_id":"6212aa2f09b5ce4e960dee29","slug":"cctv-footage-investigate-in-loot-case-meerut-news-mrt5777117183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारी से लूट की कोशिश के आरोपी खरखौदा कस्बा होते हुए उलधन रोड पर निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु व्यापारी से लूट की कोशिश के आरोपी खरखौदा कस्बा होते हुए उलधन रोड पर निकले
विज्ञापन
लूट की कोशिश के बाद खरखौदा से उलधन रोड पर निकले बदमाश
खरखौदा (मेरठ)। पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की फैक्टरी में जाते समय पशु व्यापारी से लूट की कोशिश करने वाले बदमाश खरखौदा से उलधन रोड की ओर निकले। कुछ कैमरों की जांच की तो पुलिस को यह जानकारी मिली। पुलिस का कहना है कि यदि नगर पंचायत द्वारा लगाए गए कैमरे चालू होते तो उनके बारे में और जानकारी मिल सकती थी।
कुरैशियान मस्जिद निवासी पशु व्यापारी हाजी इरशाद अपने बेटे मोहसिन के साथ स्कूटी पर रकम लेकर शनिवार सुबह हापुड़ रोड पर पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की मीट फैक्टरी में जा रहे थे। फैक्टरी से कुछ दूर पहले ही स्कार्पियो सवार चार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर लूटपाट की कोशिश की थी। विरोध करने पर मारपीट भी की, लेकिन शोर मचाने पर भीड़ जुटी तो बदमाश भाग गए थे।
बाद में जांच में व्यापारियों की पूरी रकम स्कूटी की डिग्गी से बरामद हो गई थी। बदमाश स्कूटी पर टंगे बैग को नगदी से भरा समझकर ले गए थे। थाना पुलिस का कहना है कि किसी भी कैमरे में गाड़ी के नंबर की पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस के अनुसार कस्बा खरखौदा में नगर पंचायत द्वारा लगाए कैमरे यदि चालू होते तो गाड़ी के नंबर की जांच के साथ ही बदमाश जल्द ही गिरफ्त में आ सकते थे। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।