फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU's inter-college volleyball competition begins

Meerut News: सीसीएसयू की अंतरमहाविद्यालय वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Thu, 07 Nov 2024 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
CCSU's inter-college volleyball competition begins
मवाना (मेरठ)। एएस पीजी काॅलेज में बुधवार को चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय वालीबाल प्रतियोगिता (पुरुष/महिला) का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष पवन मित्तल व विशिष्ट अतिथि सचिव दीपक कुमार व कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में 26 महाविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। वालीबाल टीम के कप्तान शिव कुमार ने सभी खिलाड़ियों खेल भावना की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता के प्रथम राउंड का प्रथम मैच जेएमएस हापुड़ व एमआईटी काॅलेज मेरठ के मध्य खेला गया। इसमें एमआईटी काॅलेज की टीम विजयी रही। द्वितीय मैच एन मैन टेक काॅलेज गाजियाबाद व आईएमएस काॅलेज नोएडा के मध्य हुआ। इसमें एन मैन टेक काॅलेज की टीम विजयी रही। तृतीय मैच एएस पीजी काॅलेज मवाना व आईपी काॅलेज बुलंदशहर के मध्य हुआ। इसमें एएस पीजी काॅलेज विजयी रहा।
विज्ञापन

चौथा मैच बालाजी काॅलेज परीक्षितगढ़ व एचएलएम काॅलेज गाजियाबाद के मध्य हुआ। इसमें एचएलएम काॅलेज, गाजियाबाद विजयी रहा। पांचवां मैच आईपी काॅलेज द्वितीय कैंपस बुलंदशहर व एनसीपीई नोएडा के मध्य हुआ। इसमें एनसीपीई विजयी रहा। एसजी पीजी काॅलेज सरूरपुर व एमएम काॅलेज मोदीनगर के बीच मैच हुआ। इसमें एमएम काॅलेज विजयी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय राउंड का प्रथम मैच एन मैन टेक काॅलेज गाजियाबाद व एएस पीजी काॅलेज के मध्य हुआ। इसमें एएस पीजी काॅलेज 2-0 से विजयी रहा। दूसरा मैच एचएलएम काॅलेज गाजियाबाद व एनसीपीई के मध्य खेला गया। इसमें एनसीपीई नोएडा 2-1 से विजयी रहा। संचालन डाॅ. अमरीता कुमारी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed