सीसीएसयू में कॉपी गायब करने का खेल, छात्र बन रहे फुटबाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में उत्तर पुस्तिकाओं को गायब करने का खेल सामने आया है। छात्रों से अवैध वसूली करने के लिए विवि के कुछ कर्मचारी इसे अंजाम दे रहे हैं। छात्रों की शिकायत पर विवि उन्हें औसत अंक देकर पल्ला झाड़ रहा है। शिकायत के बावजूद कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। परीक्षा समिति की बैठक में यह मुद्दा खूब उछला, फिर भी नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। छात्र विवि के चक्कर पर चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
केस एक
छात्रा को मिले औसत अंक
उमा रानी ने एमए हिंदी की परीक्षा 2014 में प्राइवेट दी थी। वायवा और एक कोड के नंबर विश्वविद्यालय से गायब हो गए। कॉलेज में वायवा की हाजिरी साथ लगाकर उमा ने अधिकारियों से शिकायत की। परीक्षा विभाग से रिपोर्ट लगी। कॉपी और नंबर काफी खोजे लेकिन नहीं मिले। मामला परीक्षा समिति तक पहुंचा। परीक्षा समिति ने छात्रा को औसत अंक देकर रिजल्ट घोषित करने का आदेश दिया। लेकिन कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
5 में केवल तीन कॉपियां पहुंचीं
केस दो
हाल में विश्वविद्यालय कैंपस के गणित विभाग में पांच छात्रों की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केंद्र पर गई। कॉपी लिफाफे में बंद थी। मूल्यांकन केंद्र पर पांच में से तीन कॉपी पहुंचीं। दो कॉपी बीच में गायब हो गईं। यह शिकायत आला अधिकारियों तक पहुंच चुकी है। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।
छात्र ऐसे करें शिकायत
अगर छात्र की कॉपी या नंबर नहीं मिल रहे हैं तो सबसे पहले वह कॉलेज में दी गई परीक्षा के दिन की हाजिरी लेकर निकलवाए। उसके बाद प्रार्थनापत्र लिखकर उसके साथ अटेंडेंस की कॉपी लगाकर विवि में जमा करे। बाबू के चक्कर में न पड़े। अगर कॉपी न मिले तो परीक्षा समिति से शिकायत करें।
रजिस्ट्रार, सीसीएसयू दीप चंद्र का कहना है कि रिकॉर्ड से कॉपी गायब होना गंभीर मामला है। हाल में इस तरह के कुछ केस सामने आए हैं। संबंधित कर्मचारियों से जवाब तलब किया गया है। अब इसमें सख्त कार्रवाई होगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/