सीसीएसयू अपडेट: सीबीएसई और यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार, परिणाम घोषित होते ही शुरू हो जाएगा रजिस्ट्रेशन
सीबीएसई और यूपी बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिजल्ट घोषित होते ही सीसीएसयू में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में इस साल से बीए-बीएससी कोर्स भी शुरू हो जाएंगे। अभी तक कैंपस में सिर्फ बीकॉम ऑनर्स कोर्स ही चल रहा है। पहली बार कैंपस में इन कोर्सों के शुरू होने से छात्र-छात्राओं को बड़ा फायदा मिलेगा। सीबीएसई और यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद विवि एडमिशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू करा देगा।
अभी तक बीए और बीएससी कोर्स कॉलेजों में ही चलते हैं। विवि में कुछ साल पहले बीकॉम ऑनर्स कोर्स की शुरुआत हुई तो छात्रों की संख्या बढ़ती चली गई। सबसे ज्यादा छात्र-छात्राएं कैंपस में इसी कोर्स में हैं। नए सत्र से यूजी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति शुरू हो रही है। सारे कोर्सों का सिलेबस अपग्रेड हो चुका है। ऐसे में विवि में इस बार से बीए और बीएससी कोर्स भी शुरू हो जाएंगे। बीए में हिंदी, संस्कृत, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र, अंग्रेजी आदि विषय लिए जा सकेंगे। बीएससी बायोलॉजी, गणित और फिजिक्स, केमेस्ट्री में एडमिशन लिया जा सकेगा। विवि इन कोर्सों में 20-20 सीटें शुरू करेगा। जिस कोर्स में ज्यादा आवेदन आएंगे, उसमें सीटें बढ़ाकर 30 तक की जा सकती हैं। इनमें एडमिशन मेरिट से ही होंगे। अगस्त के पहले सप्ताह में विवि स्नातक प्रथम वर्ष में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर देगा।
ऑनर्स कोर्सों में एडमिशन पर संशय
कैंपस में संचालित ऑनर्स कोर्सों में एडमिशन को लेकर अभी संशय है। विवि प्रशासन इन कोर्सों को बंद करके नए कोर्स शुरू करने को कह चुका है। ऐसे में ऑनर्स कोर्सों में एडमिशन की बजाय नए कोर्सों में ही एडमिशन होंगे।
एमबीबीएस प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षा को 29 से भरें फार्म
एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल एवं फाइनल प्रोफेशनल पार्ट सेकेंड सप्लीमेंट्री की परीक्षाएं अगस्त में प्रस्तावित हैं। ये परीक्षाएं 29 जुलाई से होनी हैं। ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे जाने की अंतिम तिथि सात अगस्त है। पूरी जानकारी विवि की वेबसाइट से ली जा सकती है।
11 अगस्त से होंगी एमडीएस फर्स्ट की परीक्षाएं
सीसीएसयू से संबद्ध मेडिकल कॉलेजों में एमडीएस फर्स्ट की परीक्षाएं 11 अगस्त से होंगी। विवि ने मंगलवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। विवि की वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकता है।
बीसीए-एमएससी एजी का रिजल्ट जारी
सीसीएसयू ने मंगलवार को बीसीए थर्ड सेमेस्टर, एमएससी एजी सीड साइंस फर्स्ट एवं थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया। एमएससी एजी एंटोमोलॉजी फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किया है।