फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU update: Private studies of BA B.Com will not stop, forms will be filled in this session

आखिर बदला CCSU का निर्णय: बंद नहीं होगी बीए-बीकॉम की प्राइवेट पढ़ाई, जनवरी से भरे जाएंगे फॉर्म

Mon, 17 Oct 2022 06:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 17 Oct 2022 06:50 PM IST
सार

CCSU Update: बीए-बीकॉम की प्राइवेट पढ़ाई के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। अब विवि ने निर्णय लिया है कि बीए-बीकॉम की प्राइवेट पढ़ाई बंद नहीं होगी।

विज्ञापन
CCSU update: Private studies of BA B.Com will not stop, forms will be filled in this session
मेरठ: सीसीएसयू फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में इस सत्र से प्राइवेट की पढ़ाई बंद नहीं होगी। छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद सोमवार को विवि प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। जनवरी में बीए-बीकॉम के प्राइवेट फॉर्म भरवाए जाएंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू होने के बाद प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों में यूजी में प्राइवेट की पढ़ाई बंद हो चुकी है। विवि प्रशासन ने भी 13 अक्तूबर को परीक्षा समिति की बैठक में इस सत्र से यूजी में प्राइवेट पढ़ाई बंद करने का निर्णय लिया था। सीसीएसयू के परिक्षेत्र में मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्घनगर, बुलंदशहर और हापुड़ में हर साल एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं यूजी में प्राइवेट पढ़ाई करते हैं। छात्र विवि के इस निर्णय का विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि विवि को अचानक से प्राइवेट पढ़ाई बंद नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन


वहीं सोमवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय पहुंचकर धरना दे दिया। उन्होंने कहा कि अगर प्राइवेट पढ़ाई अचानक से बंद की गई तो बड़ी संख्या में इस वर्ष छात्र पढ़ाई करने से रह जाएंगे। कई घंटे तक चले धरने के बाद विवि प्रशासन ने निर्णय लिया है कि इस सत्र से प्राइवेट पढ़ाई बंद नहीं की जाएगी। जनवरी में प्राइवेट के फार्म भरवाए जाएंगे। विवि के इस निर्णय से प्राइवेट पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: ट्रक से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, महिला समेत पांच घायल, दंपती ने अस्पताल में दम तोड़ा

CCSU update: Private studies of BA B.Com will not stop, forms will be filled in this session
प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : amar ujala

विवि प्रशासन का कहना था कि यूजी में प्राइवेट पढ़ाई बंद करने से विवि को तो 20 करोड़ रुपये का सालाना घाटा होगा। सभी कॉलेजों में यूजी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद सेमेस्टर प्रणाली हो गई है, ऐसे में प्राइवेट पढ़ाई को बंद किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: Murder: पत्नी को वापस मांग रहा था पति, प्रेमी ने इनकार किया तो दिल्ली से मेरठ पहुंचकर दी खौफनाक मौत

प्रदर्शन करने वालों में विवि छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष एबीवीपी प्रांत मंत्री हंस चौधरी, प्रांत सह मंत्री राहुल सिंह, प्रांत कार्यालय मंत्री युवराज पुंडीर, प्रांत विश्वविद्यालय संयोजक अर्जुन बटार, विवि इकाई मंत्री आदेश शुक्ला, सूर्य मोतला, आकर्षण राठी और अन्य छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed