फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU Update: Final year exams will now be held from one September but awaiting the decision of the Supreme Court

सीसीएसयू अपडेट: अब एक सितंबर से अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने की तैयारी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार

Thu, 20 Aug 2020 11:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Aug 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
CCSU Update: Final year exams will now be held from one September but awaiting the decision of the Supreme Court
सीसीएसयू फाइल फोटो

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में यूजी-पीजी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अब एक सितंबर से शुरू कराने की तैयारी चल रही है। बृहस्पतिवार को विवि प्रशासन परीक्षा कार्यक्रम जारी कर देगा। पहले परीक्षाएं 24 अगस्त से होनी थी, लेकिन शासन द्वारा 31 अगस्त तक कॉलेजों को बंद करने के आदेशों के चलते तिथि पीछे हटाई गई है। वहीं परीक्षाएं कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना बाकी है। 

विज्ञापन


सीसीएसयू में वार्षिक प्रणाली में बीए-बीएससी-बीकॉम रेग्युलर और बीए-बीकॉम एवं एमए-एमकॉम प्राइवेट के अलावा सेमेस्टर के सभी कोर्सों की परीक्षाएं अधर में हैं। साढ़े चार लाख छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत किया जाना है। केवल अंतिम वर्ष के विषयों की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। विवि की 24 अगस्त से परीक्षा होनी थी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. रूप नारायण ने बताया कि इस परीक्षा में एक लाख 90 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। वहीं पहले परीक्षा कार्यक्रम में जहां रविवार को भी पेपर रखे गए थे, नए परीक्षा कार्यक्रम में रविवार को पेपर नहीं रखे गए हैं। यदि लॉकडाउन भी रहता है तो शनिवार को पेपर होंगे। इसको लेकर प्रशासनिक अफसरों का भी सहयोग लिया जाएगा। 
विज्ञापन


अभी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना है बाकी 
परीक्षाओं को लेकर अभी दो दिन बाद सुप्रीम कोर्ट का निर्णय भी आना है। ऐसे में यदि निर्णय परीक्षा कराने का होता है तो एक सितंबर से विवि तैयार है। यदि परीक्षा नहीं होंगी तो विवि दूसरे छात्रों की तरह अंतिम वर्ष में भी प्रमोशन कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के घर पहुंचे दरोगा, पत्नी ने मुंबई दर्ज कराया था मुकदमा, ये है पूरा मामला

चार दिन बाद आने शुरू हो जाएंगे परिणाम
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में साढ़े चार लाख छात्र-छात्राओं की प्रोन्नति का काम शुरू हो गया है। जो परीक्षाएं हो चुकी हैं, उनके नंबर फीड किए जा रहे हैं। चार दिन बाद प्रोन्नत वाले छात्र-छात्राओं का रिजल्ट आना शुरू हो जाएगा। पहले प्रथम वर्ष के रिजल्ट निकाले जाएंगे। 

चौ. चरण सिंह विवि कैंपस और कॉलेजों में साढ़े चार लाख छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा के प्रोन्नत किया जाना है। 18 मार्च से पहले जितनी परीक्षाएं हो चुकी थीं उनके नंबर सबसे पहले कंप्यूटर में दर्ज किए जा रहे हैं। वार्षिक प्रणाली में इन परीक्षाओं के नंबर दर्ज होंगे। इसके अलावा सेमेस्टर में सभी छात्र-छात्राओं को ऐसे ही प्रोन्नत कर दिया जाएगा। जिन छात्रों को पिछले सालों के नंबर के आधार पर प्रमोट किया जाएगा या जिन छात्रों को अगली कक्षा के आधार पर बाद में औसत नंबर मिलेंगे उन सभी की मार्कशीट पर कोविड-19 महामारी के कारण प्रोन्नत किए गए लिखा होगा। 

यह भी पढ़ें: सीसीएसयू अपडेट: साढ़े चार लाख छात्र-छात्राएं होंगे प्रोन्नत, मार्कशीट पर लिखा होगा ये कारण

परीक्षा नियंत्रक डॉ. रूपनारायण ने बताया कि सभी छात्रों की प्रोन्नति का काम तेजी से कराया जा रहा है। इसके साथ ही विवि प्रशासन ने तय किया है कि अगर कोई छात्र प्रोन्नति में अगली कक्षा या पिछली कक्षा के औसत अंक दिए जाने से संतुष्ट नहीं होगा तो वह हालात सामान्य हो जाने पर परीक्षा भी दे सकता है। उसमें जो अंक उसके आएंगे उनको अपडेट कर दिया जाएगा। अंतिम वर्ष को छोड़कर सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राएं इसमें शामिल हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed