{"_id":"5f3c40a48ebc3eabed24c3e3","slug":"ccsu-marksheet-to-be-promoted-due-to-kovid-19-city-news-mrt496833479","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू अपडेट: साढ़े चार लाख छात्र-छात्राएं होंगे प्रोन्नत, मार्कशीट पर लिखा होगा ये कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू अपडेट: साढ़े चार लाख छात्र-छात्राएं होंगे प्रोन्नत, मार्कशीट पर लिखा होगा ये कारण
Wed, 19 Aug 2020 09:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू कैंपस) में साढ़े चार लाख छात्र-छात्राओं की प्रोन्नति का काम शुरू हो गया है। कंप्यूटर विभाग और रिजल्ट विभाग को सभी निर्देश भेजे जा चुके हैं। जो छात्र-छात्राएं प्रोन्नत होंगे उनकी मार्कशीट पर कोविड-19 महामारी के कारण प्रोन्नत किए गए हैं, लिखा आएगा।
विज्ञापन
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में साढ़े चार लाख छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा के ही प्रोन्नत किया जाना है। 18 मार्च से पहले जितनी परीक्षाएं हो चुकी थीं, उनके नंबर सबसे पहले कंप्यूटर में दर्ज किए जा रहे हैं। वार्षिक प्रणाली में इन परीक्षाओं के नंबर दर्ज होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा सेमेस्टर में सभी छात्र-छात्राओं को ऐसे ही प्रोन्नत कर दिया जाएगा। जिन छात्रों को पिछले सालों के नंबर के आधार पर प्रमोट किया जाएगा या जिन छात्रों को अगली कक्षा के आधार पर बाद में औसत नंबर मिलेंगे, उन सभी की मार्कशीट पर प्रोन्नति का कारण लिखा जाएगा। मार्कशीट भी ऑनलाइन ही जारी होगी। छात्रों को खुद डाउनलोड करनी होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हुक्का बार मामला: भाजपा नेता का नाम आया सामने, पढ़िए क्या है पूरा अपडेट
परीक्षा नियंत्रक डॉ. रूपनारायण ने बताया कि सभी छात्रों की प्रोन्नति का काम तेजी से कराया जा रहा हैै, ताकि उनका रिजल्ट जारी किया जा सके। प्रोन्नति में एक और अच्छी बात ये भी हुई है कि अगर कोई छात्र प्रोन्नति में अगली कक्षा या पिछली कक्षा के औसत अंक दिए जाने से संतुष्ट नहीं होगा तो वह हालात सामान्य हो जाने पर परीक्षा भी दे सकता है। उसमें जो अंक उसके आएंगे उनको अपडेट कर दिया जाएगा। फाइनल ईयर को छोड़कर सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राएं इसमें शामिल हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/