{"_id":"60fc2b2ffa1049327176e36b","slug":"ccsu-update-exam-date-change-of-llb-and-llm-in-all-colleges-of-ccsu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू अपडेट: एलएलबी और एलएलएम की परीक्षा तिथि में बदलाव, जानें पेपर की नई तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू अपडेट: एलएलबी और एलएलएम की परीक्षा तिथि में बदलाव, जानें पेपर की नई तारीख
Sat, 24 Jul 2021 08:31 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 24 Jul 2021 08:31 PM IST
सार
एलएलबी और एलएलएम की 26 जुलाई से होने वाली परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। विवि प्रशासन की तरफ से नया परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
सीसीएसयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध कॉलेजों में 26 जुलाई से होने वाली एलएलबी-एलएलएम की ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा का कार्यक्रम बदल दिया है। विवि प्रशासन की तरफ से नया परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 26 जुलाई के पेपर नौ अगस्त और 28 के 11 अगस्त को होंगे। 31 जुलाई से होने वाली सभी परीक्षाएं पहले कार्यक्रम के अनुसार होंगी। 29 और 30 जुलाई को होने वाली वार्षिक और सेमेस्टर कोर्सों की परीक्षाओं की तिथि भी बदल दी गई है। अब ये परीक्षा नौ और 10 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
एलएलबी, एलएलएम और बीए-एलएलबी की परीक्षाएं विवि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में करा रहा है। पहली बार ऑनलाइन परीक्षाएं कराए जाने के कारण इसमें देरी हो रही है। तकनीकी कारणों के चलते विवि ने 26 और 28 जुलाई की एलएलबी-एलएलएम की परीक्षाओं की तिथि बदल दी है। 31 जुलाई से परीक्षाएं जारी रहेंगी। नया परीक्षा कार्यक्रम अपडेट कर दिया गया है। 29 और 30 जुलाई की परीक्षाएं विवि ने पहले स्थगित कर दी थीं। शुक्रवार को इन्हें यथावत रखने का निर्णय लिया था। शनिवार को विवि प्रशासन ने निर्णय लिया है कि ये दोनों तिथि की परीक्षाएं अब अगली तिथि में होंगी। छात्र-छात्राएं परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट से देख सकते हैं।
विज्ञापन
विकल्प नहीं बदल पाए तो केंद्र पर जाकर दें परीक्षा
बीए-एलएलबी, एलएलबी और एलएलएम की परीक्षा के लिए जिन छात्रों ने ऑनलाइन विकल्प भर दिया था, लेकिन अब वे ऑफलाइन मोड में परीक्षा देना चाहते हैं। ऐसे छात्र अगर विकल्प नहीं बदल पाए हैं तो वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और केंद्र पर जाकर परीक्षा दे दें।
विज्ञापन
एलएलबी-एलएलएम में आज दे सकते हैं मॉक टेस्ट
सीसीएसयू की लॉ कोर्सों की ऑनलाइन परीक्षा के लिए रविवार को विवि मॉक टेस्ट कराएगा। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प देने वाले छात्र-छात्राएं विवि द्वारा जारी किए गए लिंक पर जाकर मॉक टेस्ट दे सकते हैं। मॉक टेस्ट का लिंक सीसीएसयू की वेबसाइट पर दिया गया है। छात्र-छात्राएं अपना रोल नंबर डालकर लॉगइन करेंगे। पासवर्ड में जन्म तिथि लिखी जाएगी।