फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Research Degree Committee meeting to be held on the 30th.

सीसीएसयू: 30 को होगी शोध उपाधिक समिति की बैठक

Fri, 18 Sep 2026 06:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
CCSU: Research Degree Committee meeting to be held on the 30th.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विषय की शोध उपाधि समिति (आरडीसी) की बैठक 30 सितंबर को होगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार बैठक सुबह 10 बजे सर छोटूराम अभियंत्रिकी एवं तकनीकी संस्थान के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में होगी।
इसमें उन पात्र अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका दिया गया है, जिनका प्री-पीएचडी कोर्सवर्क पूरा हो चुका है और शोध सलाहकार समिति (आरएसी) की बैठक पहले हो चुकी है। इसके अलावा पिछली आरडीसी में डी श्रेणी प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भी बैठक में शामिल हो सकेंगे। अभ्यर्थियों को सिनॉप्सिस की आठ प्रतियां, प्री-पीएचडी कोर्सवर्क की अंकतालिका और सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां साथ लानी होंगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि बिना सिनॉप्सिस के अभ्यर्थी आरडीसी के लिए अनुमन्य नहीं होंगे।
विज्ञापन

जिन शोधार्थियों के समय विस्तार से संबंधित प्रकरण आरडीसी को संदर्भित किए गए हैं, उन्हें भी समिति के समक्ष उपस्थित होना होगा। बैठक 30 सितंबर को सुबह 10 बजे सीसीएसयू परिसर स्थित सर छोटूराम अभियंत्रिकी एवं तकनीकी संस्थान में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed