फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Process of filling examination forms for nursing students begins

सीसीएसयू : नर्सिंग छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू

Thu, 20 Nov 2025 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
CCSU: Process of filling examination forms for nursing students begins
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत बीएससी नर्सिंग (प्रथम से छठा सेमेस्टर, मेन एवं बैक) और एमएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष (बैक) के छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी छात्रों को 26 नवंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर ऑनलाइन फॉर्म भरना अनिवार्य है। इसके बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विश्वविद्यालय ने निर्देश दिए हैं कि फॉर्म भरते समय छात्र अपना फोटो और हस्ताक्षर जरूर अपलोड करें। फोटो न चिपकाने पर फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा। परीक्षा शुल्क भी पूरी तरह ऑनलाइन जमा करना होगा, ड्राफ्ट किसी भी हाल में स्वीकार नहीं होगा। फॉर्म केवल एक बार ही भरा जा सकता है, इसलिए सभी जानकारी ध्यान से भरें। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद प्रिंटआउट निकालकर 27 नवंबर तक एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में जमा करना होगा।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन को सभी फॉर्मों की जांच कर 28 नवंबर तक विश्वविद्यालय में जमा कराने हैं। फॉर्म अल्फाबेटिकल और सेमेस्टर वार क्रम में बांधकर, कम्प्यूटर से बनी नॉमिनल रोल के साथ ही जमा करने होंगे। केवल पात्र छात्रों के फॉर्म ही आगे भेजे जाएं। विश्वविद्यालय ने चेतावनी दी है कि अगर फॉर्म में कोई त्रुटि मिली और उसकी वजह से किसी छात्र का फॉर्म रद्द होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी छात्र और कॉलेज प्राचार्य की होगी। विश्वविद्यालय इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा। छात्रों से अपील है कि वे अंतिम तारीख से पहले फॉर्म भर लें, क्योंकि इसके बाद कोई छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
चुनौती मूल्यांकन का परिणाम जारी, अंक बढ़े तो जल्द जमा करें पुरानी मार्कशीट
सीसीएसयू ने चुनौती मूल्यांकन (रि-वैल्यूएशन) के 121 आवेदनों (क्रमांक 9609 से 9729 तक) का परिणाम बृहस्पतिवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर अपलोड कर दिया है। विभिन्न कोर्स के जिन छात्र-छात्राओं के अंक बढ़े हैं या कोई बदलाव हुआ है, उन्हें नई मार्कशीट लेने के लिए तुरंत कार्यवाही करनी होगी। विश्वविद्यालय ने निर्देश दिया है कि प्रभावित छात्र अपनी पुरानी मूल मार्कशीट के साथ आवेदन पत्र लेकर सहायक कुलसचिव (गोपनीय) कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जमा करें। इसके बाद ही अपडेटेड मार्कशीट जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि बिना पुरानी मार्कशीट जमा किए नई
अंकतालिका नहीं दी जाएगी।
=====================
बीडीएस सप्लीमेंट्री परीक्षा के केंद्रों की सूची जारी
सीसीएसयू ने स्ववित्तपोषित संस्थानों में चल रहे बीडीएस (द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष) सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय ने पांच परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। इसमें ग्रेटर नोएडा का आईटीएस डेंटल कॉलेज (कोड-609) शामिल है, जहां एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद (कोड-019) के छात्र परीक्षा देंगे। इसके अलावा इंद्रप्रस्थ डेंटल कॉलेज साहिबाबाद (608), श्री बांके बिहारी डेंटल कॉलेज मसूरी गाजियाबाद (863), कालका डेंटल कॉलेज मेरठ (611) और आईटीएस सेंटर फॉर डेंटल स्टडीज मुरादनगर (983) के साथ आईडीएसटी मोदीनगर (998) व कादराबाद (998) के छात्र भी यहीं परीक्षा देंगे। परीक्षा नियंत्रक ने सभी छात्रों से कहा है कि वे अपने प्रवेश पत्र में दिए गए केंद्र पर ही पहुंचें। किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए समय से तैयारी कर लें।

===========
सीसीएसयू: बीएससी एग्री, बीए, बीकॉम व बीएससी का परिणाम जारी
मेरठ। सीसीएसयू ने जून-2025 सत्र की कई प्रमुख परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें बीएससी एग्रीकल्चर (ऑनर्स) द्वितीय, चतुर्थ व षष्ठम सेमेस्टर, बीए द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर, बीएससी द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर, बीकॉम द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर तथा बीएससी होम साइंस द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट शामिल है। ये परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। संबंधित कॉलेज कोड वाले सभी छात्र- छात्राएं तुरंत अपना रिजल्ट चेक कर लें। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि रिजल्ट केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध होगा, ऑफलाइन कॉपी कॉलेजों में बाद में भेजी जाएगी। जिन छात्रों को मार्कशीट में कोई त्रुटि दिखे, वे निर्धारित समय में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed