{"_id":"6a3e6afe4909865ae202921c","slug":"ccsu-omr-answer-keys-for-ug-second-semester-released-objections-can-be-submitted-until-the-30th-meerut-news-c-72-1-mct1014-155258-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : यूजी द्वितीय सेमेस्टर की ओएमआर आंसर-की जारी, 30 तक दे सकेंगे आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू : यूजी द्वितीय सेमेस्टर की ओएमआर आंसर-की जारी, 30 तक दे सकेंगे आपत्तियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने यूजी (एनईपी) द्वितीय सेमेस्टर जून-2026 की ओएमआर आधारित परीक्षाओं की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। विश्वविद्यालय ने संबंधित परीक्षार्थियों को उत्तर कुंजियों का अवलोकन कर 30 जून की रात्रि 12 बजे तक किसी भी प्रकार की आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया है।
विश्वविद्यालय ने बीएससी (एनईपी) द्वितीय सेमेस्टर के गणित, प्राणी विज्ञान, गृह विज्ञान, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री एवं कंप्यूटर साइंस, बीए. (एनईपी) द्वितीय सेमेस्टर के अर्थशास्त्र, उर्दू, रक्षा अध्ययन, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, शिक्षा, गृह विज्ञान एवं शारीरिक शिक्षा और बीकॉम (एनईपी) द्वितीय सेमेस्टर के संबंधित प्रश्नपत्रों की ओएमआर उत्तर कुंजियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं।
विश्वविद्यालय ने बताया है कि जिन परीक्षार्थियों को किसी उत्तर पर आपत्ति है, वे 30 जून 2026 की रात्रि 12 बजे तक ccsuomr2026@ gmail.com पर ई-मेल के माध्यम से अपनी आपत्ति भेज सकते हैं। आपत्ति में प्रश्नपत्र कोड, प्रश्न संख्या और बुकलेट सीरीज का स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य होगा। साथ ही, आपत्ति के समर्थन में प्रमाणिक पुस्तकीय साक्ष्य भी संलग्न करना आवश्यक होगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्राप्त सभी आपत्तियों का परीक्षण विषय विशेषज्ञों से कराया जाएगा। विशेषज्ञों की संस्तुति के बाद संशोधित उत्तर कुंजी जारी की जाएगी और उसी के आधार पर अंतिम मूल्यांकन किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि संशोधित उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उस पर किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने यूजी (एनईपी) द्वितीय सेमेस्टर जून-2026 की ओएमआर आधारित परीक्षाओं की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। विश्वविद्यालय ने संबंधित परीक्षार्थियों को उत्तर कुंजियों का अवलोकन कर 30 जून की रात्रि 12 बजे तक किसी भी प्रकार की आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया है।
विश्वविद्यालय ने बीएससी (एनईपी) द्वितीय सेमेस्टर के गणित, प्राणी विज्ञान, गृह विज्ञान, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री एवं कंप्यूटर साइंस, बीए. (एनईपी) द्वितीय सेमेस्टर के अर्थशास्त्र, उर्दू, रक्षा अध्ययन, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, शिक्षा, गृह विज्ञान एवं शारीरिक शिक्षा और बीकॉम (एनईपी) द्वितीय सेमेस्टर के संबंधित प्रश्नपत्रों की ओएमआर उत्तर कुंजियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने बताया है कि जिन परीक्षार्थियों को किसी उत्तर पर आपत्ति है, वे 30 जून 2026 की रात्रि 12 बजे तक ccsuomr2026