{"_id":"c27337fc705c535d82bd39684d9ed0e4","slug":"ccsu-news-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीसीएसयू के छात्रों को ऑनलाइन कॉपी देखने का तोहफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सीसीएसयू के छात्रों को ऑनलाइन कॉपी देखने का तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 10 Nov 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू ने दिवाली के मौके पर छात्रों को ऑनलाइन कॉपी देखने का तोहफा दिया है। घर बैठे छात्र ऑनलाइन अपनी कॉपी देख सकेंगे। उसमें कोेई खामी नजर आई तो ऑनलाइन ही स्क्रूटनी डाल सकेंगे। मेरठ और सहारनपुर मंडल के हजारों छात्रों को इसका फायदा होगा। विवि मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेेंगे। दलालों और रिश्वतखोरों के फंदे में फंसने से छात्र बचेंगे। परीक्षा समिति में सोमवार को यह अहम फैसला हुआ।
विज्ञापन
परीक्षा समिति की बैठक में रजिस्ट्रार दीपचंद्र ने ऑनलाइन कॉपी दिखाने का प्रस्ताव रखा। समिति के सदस्यों ने इसे सराहा और पास कर दिया। हर साल हजारों छात्र उत्तर पुस्तिका देखने के लिए विवि के चक्कर लगाते हैं। उन्हें कई-कई बार आना पड़ता है। आरटीआई लगाने के बाद विवि उन्हें एक डेट देता है, उसके बाद कॉपी दिखाई जाती हैं। जिनके मूल्यांकन में खामी होती है वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन करते हैं।
विज्ञापन
इस साल कॉपी देखने के लिए पांच हजार से अधिक आरटीआई आई हैं। छात्र मूल्यांकन असंतुष्ट थे। विवि को जांच कमेटी गठित करनी पड़ी। कई कॉलेजों की कॉपी की रैंडम सैंपलिंग कराकर क्रास चेक कराना पड़ा। अगले साल से विवि ऑनलाइन कॉपी दिखाएगा। कानपुर विवि यह सुविधा छात्रों को दे रहा है। रजिस्ट्रार के मुताबिक कॉपी देखने के लिए उन्हें फीस पे करनी होगी। वह भी घर बैठे पे हो जाएगी।
विज्ञापन
फीस जमा होने के बाद विवि छात्र को वन टाइम पासवर्ड देगा। इसके बाद एक निश्चित अवधि तक छात्र विवि की वेबसाइट की मदद से अपनी कॉपी देख सकेगा। उसे डाउनलोड कर सकेगा। अगर जरूरी समझेगा तो स्क्रूटनी के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा। स्क्रूटनी का आवेदन आने के बाद विवि चेक कर रिजल्ट ऑनलाइन ही जारी कर देगा। इस काम के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। जिसमें एनएएस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. वीके गौतम और प्रो. मृदुल गुप्ता शामिल हैं।