{"_id":"982ea32f8bea8927f63256de1b824d78","slug":"ccsu-news-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 नवंबर से होंगी बैक परीक्षाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 नवंबर से होंगी बैक परीक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 21 Oct 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू सत्र 2014-15 की बैक परीक्षा 20 नवंबर से शुरू करेगा। मंगलवार को परीक्षा समिति की बैठक में परीक्षा की तिथि तय कर दी गई। इसके अलावा समिति ने ग्रेजुएशन में जिन छात्रों के फाउंडेशन कोर्स तय अवधि में किसी कारणवश पूरे नहीं हो पाए, उन्हें परीक्षा देने का एक मौका दिया है।
विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक ग्रेजुएशन में फाउंडेशन कोर्स कोड 011, 012, 013 की परीक्षा टाइम बार होने के बावजूद दी जा सकती है। पांच हजार रुपये लेट चार्ज के साथ विवि छात्र को परीक्षा देने की अनुमति देगा। बैक परीक्षा के साथ यह फार्म छात्र भर सकते हैं। मेरठ और सहारनपुर मंडल एक लाख से अधिक छात्र बैक परीक्षा देंगे। फिलहाल ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे हैं। 29 अक्तूबर तक फार्म भरे जाएंगे।
क्लास की लग गई वाट
विवि ने बैक परीक्षा की तिथि 20 नवंबर तय की है। दो नवंबर तक कॉलेजों में फार्म जमा होंगे। कॉलेजों में एक तो एडमिशन लेट हुए हैं। अब कॉलेज बैक परीक्षा में जुट जाएंगे। इस बीच छात्रसंघ चुनाव होने हैं। ऐसे में पढ़ाई की वाट लगनी तय है। एकेडमिक कैलेंडर कागजों में पूरा होगा।