{"_id":"a99e96e4022f5f8702aaf6811fe1fec9","slug":"ccsu-news-hindi-news-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेजुएशन में एडमिशन का एक और मौका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेजुएशन में एडमिशन का एक और मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 21 Oct 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू ने ग्रेजुएशन में एडमिशन का एक और मौका दिया है। 23 और 24 अक्तूबर को प्रवेशार्थी कॉलेजों में खाली सीटों पर आवेदन कर सकते हैं। कॉलेजों को मेरिट बनाकर 24 अक्तूबर की शाम पांच बजे तक एडमिशन कंफर्म करने होंगे।
अहम यह है कि विवि ने छात्रों की मांग पर ग्रेजुएशन में एडमिशन बंद करने के बाद बीए, बीएससी, बीकॉम और प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन का फिर से मौका दिया है। प्रवेशार्थियों के लिए यह राहत की बात है। ऐसे आवेदक जो रेग्युलर पढ़ाई करना चाहते हैं, वह एडेड नहीं तो सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में एडमिशन पा सकेंगे। मंगलवार को पोस्ट ग्रेजुएशन नियमित कोर्स की ओपन मेरिट के एडमिशन कंफर्म होने की अंतिम तिथि थी।
एलएलबी में रही मारामारी
एलएलबी के एडमिशन में मारामारी रही। मेरठ कॉलेज में छात्राओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कॉलेज द्वारा तैयार की गई ओपन मेरिट पर सवाल खड़ा किया। आरोप लगाया कि उनके प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया गया, जबकि कुछ को बैक गेट से एंट्री दी गई है। कई दिनों से छात्राएं कॉलेज की चक्कर लगा रही थीं। छात्राएं काफी देर तक प्रिंसिपल ऑफिस के बाहर बैठी रहीं। कॉलेज प्रशासन का कहना है मेरिट में नियमों का ख्याल रखा गया है।