फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: MD-MS examinations from August 10, UG-PG postponed

सीसीएसयू : एमडी-एमएस की परीक्षाएं 10 अगस्त से, यूजी-पीजी की स्थगित

Fri, 07 Aug 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
CCSU: MD-MS examinations from August 10, UG-PG postponed
सीसीएसयू : एमडी-एमएस की परीक्षाएं 10 अगस्त से, यूजी-पीजी की स्थगित
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज मेरठ के एमडी-एमएस, डिप्लोमा-डीएम कोर्सों की परीक्षाएं अब 10 अगस्त से होंगी। बृहस्पतिवार को विवि प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज और सरस्वती मेडिकल कॉलेज पिलखुवा की परीक्षाओं पर निर्णय शुक्रवार को होगा। वहीं, यूजी-पीजी फाइनल की 13 अगस्त से होने वाली परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं।
लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में एमडी-एमएस, डिप्लोमा-डीएम में 70 छात्र-छात्राएं हैं। इनकी परीक्षाएं छह अगस्त से होनी थीं, लेकिन विवि प्रशासन ने इन्हें स्थगित कर दिया था। छात्रों ने इस पर विरोध जताया था कि जब आगरा विवि में मेडिकल की परीक्षाएं हो रही हैं तो यहां क्यों नहीं हो सकती। बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. एनके तनेजा के निर्देश पर इन परीक्षाओं को 10 अगस्त से कराने का निर्णय लिया गया है। ये परीक्षाएं सुबह 10 बजे से एक बजे की पाली में होंगी। चार दिन में 14 अगस्त को परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। वहीं, इन्हीं कोर्सों में 40 के करीब छात्र-छात्राएं मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज और सरस्वती मेडिकल कॉलेज पिलखुवा में हैं। दोनों कॉलेजों के छात्रों की परीक्षाएं संबद्घता की वजह से रोकी गई हैं। इनकी परीक्षाएं होंगी या नहीं इस पर निर्णय शुक्रवार को लिया जाएगा।
विज्ञापन

1.90 लाख छात्रों की परीक्षा स्थगित
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में यूजी-पीजी फाइनल में 1.90 लाख छात्र-छात्राएं हैं। शासन ने सभी विवि-कॉलेजों को 31 अगस्त तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं, ऐसे में इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इनकी परीक्षा की नई तिथि शासन की गाइड लाइन आने के बाद ही तय की जाएगी। फाइनल ईयर के छात्रों का कहना है कि शासन द्वारा लिए गए देरी से निर्णय पर उनका पूरा साल खराब हो जाएगा। इस साल वे पीजी में एडमिशन ले भी पाएंगे या नहीं, यह भी अब तो संभव नहीं है। छात्रों का कहना है कि बार-बार परीक्षा की तिथि घोषित होती है और फिर स्थगित कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed