फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: December-2025 Admit Card will be blocked if internal exam marks of odd semester are not uploaded

सीसीएसयू : कॉलेजों को दिए आंतरिक अंक अपलोड करने के निर्देश

Sat, 15 Nov 2025 08:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
CCSU: December-2025 Admit Card will be blocked if internal exam marks of odd semester are not uploaded
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने परिसर व उससे संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश जारी किए हैं कि दिसंबर-2025 विषम सेमेस्टर के सभी पाठ्यक्रमों के आंतरिक परीक्षा अंक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल https://ccsuniversityweb.in/ पर अपलोड किए जाएं। ऐसा न करने पर छात्रों के सैद्धांतिक परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो सकेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संस्थान पर होगी।
परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक 29 अक्तूबर, चार नवंबर और 12 नवंबर को जारी निर्देशों के बावजूद अधिकांश कॉलेजों ने अभी तक अंक अपलोड नहीं किए हैं। अब अंतिम चेतावनी दी गई है कि सैद्धांतिक परीक्षाएं शुरू होने से पहले अंक अपलोड कर दिए जाएं। अपलोड में समस्या आने पर हेल्पलाइन नंबर 9258933900, 9259089985 या ई-मेल helpdeskccsuweb@gmail.com पर संपर्क करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि कोई भी प्रवेशित छात्र अंक अपलोड करने से नहीं छूटना चाहिए। पूर्णांक व प्राप्तांक का गहन परीक्षण कर ही अंक अपलोड करें ताकि त्रुटि न रहे। अनुपस्थित छात्रों की सूची सहित अंकों की हार्डकॉपी गोपनीय विभाग की खिड़की नंबर-40 पर जमा करानी होगी। यह निर्देश परीक्षा समिति की 20 मार्च 2021 की बैठक व कुलपति के आदेश के अनुपालन में जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed