फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU initiative... Workshop for female inmates launched in jail.

Meerut News: सीसीएसयू की पहल...महिला बंदियों के लिए जेल में कार्यशाला शुरू

Sun, 28 Jun 2026 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
CCSU initiative... Workshop for female inmates launched in jail.
मेरठ। महिला बंदियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र की ओर से जिला कारागार में सात दिवसीय महिला कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इसमें महिला बंदियों कोे अचार, मुरब्बा, जैम निर्माण से लेकर फूड पैकेजिंग का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यशाला की रूपरेखा महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. बिंदु शर्मा के निर्देशन में तैयार की गई है। कार्यक्रम का संयोजन उप-समन्वयक एवं संयोजक डॉ. वैशाली पाटील ने किया। मुख्य अतिथि पूजा बंसल ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विवि एवं जिला कारागार प्रशासन की इस पहल को सराहा।
विज्ञापन

संयोजक डॉ. वैशाली पाटील ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण का उद्देश्य यह है कि जेल से बाहर आने के बाद ये महिलाएं स्वरोजगार या कुटीर उद्योग से जुड़ सकें। वे आर्थिक रूप से कुछ सशक्त हो सकें। जेलर हरवंश पांडे ने कहा कि महिला बंदी इस प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में मानसिक तनाव प्रबंधन पर भी विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसमें योग गुरु राखी सिंह ने योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराते हुए सकारात्मक सोच एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपाय बताए। इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग की डॉ. निधि, हर्षिता एवं एंजेल ने अचार निर्माण और उसकी पैकेजिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। डिप्टी जेलर गीतिका भारद्वाज ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed