फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu

झंझट खत्म, अब ऑनलाइन देखें कॉपियां

Tue, 08 Dec 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 08 Dec 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
ccsu
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन सिस्टम में एक कदम आगे बढ़ाते हुए उत्तर पुस्तिका घर बैठे देखने का इंतजाम कर दिया है। सीसीएसयू ऐसा करने वाली प्रदेश की पहली यूनिवर्सिटी होगी। दीक्षांत समारोह में इस मॉड्यूल का कुलाधिपति से उद्घाटन कराने की योजना है। पांच जनवरी को दीक्षांत समारोह है।
विज्ञापन


फेल होने या नंबर कम आने पर छात्र उत्तर पुस्तिका देखने के लिए विवि में आरटीआई का सहारा लेते हैं। मेरठ और सहारनपुर मंडल के हजारों छात्र इस काम के लिए आरटीआई लगाते हैं और उत्तर पुस्तिका देखने के लिए कई बार परेशान होते हैं। वह दलाल के गिरोह में भी फंसते हैं। विवि अब ऑनलाइन उत्तर पुस्तिका दिखाएगा। आवेदन भी ऑनलाइन होगा। रजिस्ट्रार दीप चंद्र के मुताबिक अगले सप्ताह तक मॉड्यूल तैयार हो जाएगा। कानपुर विवि ऑनलाइन उत्तर पुस्तिका दिखाता है, लेकिन उसका मॉड्यूल सेमी ऑटो है।
विज्ञापन


पुस्तिका छात्र की ईमेल पर भेजी जाती है। उसमें वक्त लगता है। विवि स्क्रूटनी की सुविधा भी देगा। पुस्तिका देखने के बाद छात्र को लगता है टोटल में गलती है या कोई सवाल चेक नहीं हुआ तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन ही आवेदन होगा। संशोधन के बाद रिजल्ट भी ऑनलाइन ही दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


220 रुपये लगेगा चार्ज
सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार के अनुसार विवि वेबसाइट पर एक लिंक देगा। एक कोड के लिए 220 रुपये का चार्ज लगेगा। 10 रुपये आरटीआई चार्ज और 210 रुपये प्रोसेसिंग चार्ज लगेगा। विवि छात्र वन टाइम पासवर्ड इश्यू करेगा। आवेदन करने के 15 दिन बाद उत्तर पुस्तिका ऑनलाइन की जाएगी।


छात्र को इसकी सूचना मिलेगी। पुस्तिका डाउनलोड भी की जा सकेगी। वर्तमान में चल रही आरटीआई की व्यवस्था अभी यथावत रहेगी। इस काम के लिए छह सदस्य कमेटी गठित की गई थी। जिसमें रजिस्ट्रार दीप चंद्र, प्रो. मृदुल गुप्ता, डॉ. वीके गौतम, डिप्टी रजिस्ट्रार देवराज और असिस्टेंट रजिस्ट्रार अरुण कुमार यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed