फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU has released the revised OMR answer key; no further objections will be accepted.

Meerut News: सीसीएसयू ने संशोधित ओएमआर उत्तर कुंजी की जारी, अब आपत्ति स्वीकार नहीं होगी

Fri, 29 May 2026 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
CCSU has released the revised OMR answer key; no further objections will be accepted.
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न परीक्षाओं की संशोधित ओएमआर उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रेस बयान के माध्यम से यह जानकारी दी। इसके अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम, एमकॉम द्वितीय मुख्य वार्षिक परीक्षा (निजी एवं नियमित) और बीबीए परीक्षा जुलाई-2025 दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (नई शिक्षा नीति के तहत) की परीक्षाओं की लिखित कोड की संशोधित ओएमआर कुंजी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

एमकॉम द्वितीय (निजी) के फाउंडेशन कोर्स के तहत एबीसीएस-008 में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है जबकि एबीसीएस-010 की संशोधित कुंजी जारी की गई है। वहीं, बीबीए परीक्षा जुलाई-2025 दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (नई शिक्षा नीति के तहत) के बीबीए-1007 प्रश्नपत्र की उत्तर कुंजी में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि छात्र-छात्राएं संशोधित उत्तर कुंजी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि संशोधित उत्तर कुंजी में अब किसी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा, इसलिए इस पर कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed