फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU Exams : Exemption of questions will be given in all three sections in annual-semester exams

सीसीएसयू: वार्षिक-सेमेस्टर की परीक्षाओं में तीनों सेक्शन में मिलेगी प्रश्नों की छूट, तीन से घटाकर डेढ़ घंटा किया समय 

Sat, 19 Jun 2021 10:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 19 Jun 2021 10:38 PM IST
सार

सीसीएसयू की दो जुलाई और आठ जुलाई से होने वाली वार्षिक-सेमेस्टर की परीक्षाओं में पेपर के तीनों सेक्शन में छात्रों को प्रश्न छोड़ने की छूट मिलेगी।

विज्ञापन
CCSU Exams : Exemption of questions will be given in all three sections in annual-semester exams
सीसीएसयू फाइल फोटो

विस्तार

सीसीएसयू की दो जुलाई और आठ जुलाई से होने वाली वार्षिक-सेमेस्टर की परीक्षाओं में पेपर के तीनों सेक्शन में छात्रों को प्रश्न छोड़ने की छूट मिलेगी। शनिवार को विवि में हुई सभी कन्वीनर की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इससे छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी। 23 जून को एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी। 
विज्ञापन


सीसीएसयू की परीक्षा इस बार चार पालियों में होगी। दो जुलाई से मुख्य परीक्षा तथा आठ जुलाई से सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी। पहली पाली सुबह 7:30 से 9.00, दूसरी पाली 10.00 बजे से 11:30, तीसरी पाली 12:30: से 2.00 बजे और चौथी पाली की परीक्षा 3:30 से 5.00 बजे तक होगी। पेपर का समय तीन घंटे से घटाकर डेढ़ घंटे किया गया है।
विज्ञापन

पेपर पहले से ही छप गए थे, ऐसे में विवि पेपरों में प्रश्न छोड़ने की छूट देगा। शनिवार को पेपर पैटर्न को लेकर सभी कन्वीनर की बैठक हुई। प्रो. मृदुल गुप्ता ने बताया कि पेपर में तीन सेक्शन में सवाल आते हैं। अभी तक ए सेक्शन में पांच सवालों में से तीन करने होते थे। बी सेक्शन में तीन में से दो करने होते थे एवं सी सेक्शन में पांच प्रश्नों में से तीन करने होते थे। डेढ़ घंटे की परीक्षा में इस पैटर्न में बदलाव किया गया है। 

यह सहमति बनी है कि पहले सेक्शन में पांच में से अब दो प्रश्न करने होंगे। बी सेक्शन में तीन में से एक सवाल करना होगा एवं सी सेक्शन में पांच में से दो प्रश्न करने होंगे। इस पर सभी कन्वीनर की सहमति बन गई, अगर कुछ बदलाव हुआ तो वह एकेडमिक काउंसिल की बैठक में होगा। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को सभी केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी। 
 
सेमेस्टर-2020 की स्थगित एलएलबी-बीएससी एजी के छूटे पेपर का कार्यक्रम घोषित 
मेरठ। विवि ने सेमेस्टर परीक्षा 2020 दिसंबर की एलएलबी और बीएससी एजी की स्थगित परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ये परीक्षाएं अब 20 जुलाई से शुरू होंगी। स्थगित परीक्षाओं में 16 और 17 मार्च की एलएलबी एवं 15, 20 और 22 अप्रैल को स्थगित हुईं बीएससी एजी की परीक्षाएं शामिल हैं। पूरा परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed