फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Examination may be postponed, promotion formula will be approved

सीसीएसयू : परीक्षा हो सकती है स्थगित, प्रोन्नति फॉर्मूले पर लगेगी मुहर

Thu, 06 Aug 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
CCSU: Examination may be postponed, promotion formula will be approved
सीसीएसयू : परीक्षा हो सकती है स्थगित, प्रोन्नति फॉर्मूले पर लगेगी मुहर
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू में 13 अगस्त से होने वाली यूजी-पीजी फाइनल ईयर की परीक्षाएं स्थगित की जा सकती हैं। इसी के साथ अन्य कोर्सों में छात्र-छात्राओं को किस तरह से प्रोन्नत किया जाए, इसका फॉर्मूला भी आज जारी हो जाएगा। कार्य परिषद की बैठक में इन दोनों अहम बिंदुओं के अलावा 222 सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की संबद्धता पर भी फैसला होना है। दर्जनों कॉलेजों द्वारा कई पाठ्यक्रम समाप्त करने के लिए दिए गए आवेदनों पर भी मुहर लगेगी।

सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में यूजी-पीजी के एक लाख 90 हजार छात्र-छात्राओं की फाइनल ईयर की परीक्षाएं होनी हैं। बाकी छात्रों को सरकार प्रोन्नत करने की गाइड लाइन जारी कर चुकी है। विवि प्रशासन ने 13 अगस्त से फाइनल ईयर की परीक्षाएं प्रस्तावित की हैं। लेकिन एमडी-एमएस की छह अगस्त से होने वाली परीक्षाएं स्थगित हो चुकी हैं। ऐसे में 13 अगस्त से होने वाली परीक्षाएं भी स्थगित होने की संभावना है। बृहस्पतिवार को कार्य परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा प्रथम-द्वितीय वर्ष और सेमेस्टर के दूसरे कोर्सों में 4 लाख 20 हजार छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत किया जाना है। इसको लेकर विवि प्रशासन एक समिति का गठन कर चुका है। यह समिति बृहस्पतिवार को प्रोन्नति का फॉर्मूला लागू करने के लिए बैठक में रखेगी। प्रोन्नति फॉर्मूले को सीसीएसयू के कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने ही शासन को सुझाव दिए थे। ऐसे में उसी फॉर्मूले को लागू किया जा सकता है। इसमें छात्रों को प्रमोट कर दिया जाएगा, नंबर उनको अगली कक्षा के नंबरों के आधार पर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed