फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Exam form dates released on Samarth portal

सीसीएसयू : समर्थ पोर्टल पर जारी हुईं परीक्षा फॉर्म की तिथियां

Tue, 28 Apr 2026 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
CCSU: Exam form dates released on Samarth portal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत संचालित पाठ्यक्रमों के द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा (जून 2026) के लिए परीक्षा फॉर्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी (होम साइंस) और बीएससी (सीएनडी) के छात्र-छात्राओं को समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना अनिवार्य होगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से चेतावनी दी गई है कि निर्धारित अंतिम तिथियों के बाद किसी भी छात्र या महाविद्यालय को परीक्षा फॉर्म भरने या सत्यापन कराने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। छात्रों को नए एनरोलमेंट नंबर का उपयोग करके समर्थ पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। फॉर्म भरने से पहले पोर्टल पर उपलब्ध सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लेने की सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।
विज्ञापन

ये होंगी महत्वपूर्ण तिथियां
- विषय चयन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल
- बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भरने एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 मई
- 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 12 मई
- 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 13 मई
- महाविद्यालयों के लिए समय सीमा और छात्रों के परीक्षा फॉर्म का ऑनलाइन सत्यापन 14 मई
- नॉमिनल रोल (एनआर) सहित सभी फॉर्म विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग में जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed