{"_id":"5dd6e66f8ebc3e54ce7030a1","slug":"ccsu-download-admit-card-from-today-meerut-news-mrt4548381127","type":"story","status":"publish","title_hn":"CCSU : आज से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CCSU : आज से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू के कॉलेज में 25 नवंबर और 28 नवंबर से प्रोफेशनल एवं 28 ट्रेडिशनल कोर्सों की परीक्षाएं शुरू होंगी। इनके एडमिट कार्ड शुक्रवार से डाउनलोड किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे के बाद वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए जाएंगे। इसी के साथ परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए कैंपस में सीसीटीवी कंट्रोल रूम बना दिया गया है। इससे सभी केंद्रों पर ऑनलाइन नजर रखी जाएगी।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में 25 नवंबर से प्रोफेशनल कोर्सों बीबीए, बीसीए, बीजेएमसी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीवॉक, बीपीईएस, एमआईबी, एमएससी बॉयोइनफार्मेटिक्स, एमसीएस, एमएससी कंप्यूटर साइंस इंटीग्रेटेड, एमटेक, बायोटेक, एमलिब, एमपीईएस, एमएफए और एमएससी ह्यूूमन डेवलेपमेंट, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन साइंस की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। ट्रेडिशनल के विषम सेमेस्टर की यूजी और पीजी कोर्स की परीक्षाएं 28 नवंबर से घोषित हैं। इनमें मेन एग्जाम, बैक और एक्स छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे। इनमें एमए, एमकॉम, एमएससी, एलएलबी और एलएलएम आदि शामिल हैं। विवि प्रशासन ने बताया कि 25 से होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड दोपहर 12 बजे के बाद से डाउनलोड होने शुरू हो जाएंगे। शाम पांच बजे के बाद ट्रेडिशनल के विषम सेमेस्टर की यूजी और पीजी कोर्स की परीक्षाओं के एडमिट कार्ड भी डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके साथ ही विवि ने परीक्षा सामग्री पहुंचाने के लिए सात केंद्र बना दिए हैं। यहां पर ऑब्जर्वर की निगरानी में पेपर पहुंचाए जाएंगे।
तीन परीक्षा केंद्र बदले
कॉलेजों के परंपरागत कोर्सों की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के चार केंद्रों को बदल दिया गया है। इनकी सूची वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई है। कॉलेजों को स्पष्ट कर दिया गया है कि अपने यहां के छात्र-छात्राओं को इसकी सूचना दे दें। सीसीएसयू कैंपस में संचालित कोर्सोें की परीक्षाओं के लिए राजेश पायलेट स्पोर्ट्स हॉस्टल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें एमफिल और दूसरे कोर्सों के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
एमपीएड की परीक्षाएं 16 दिसंबर से
सीसीएसयू कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में एमपीएड की परीक्षाएं 16 दिसंबर से आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में वेबसाइट पर पूरी जानकारी अपलोड की गई है।
9-10 दिसंबर को अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता
सीसीएसयू अंतर महाविद्यालय योगा महिला-पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन नौ और दस नवंबर को कैंपस के खेल विभाग में आयोजित होंगी। इच्छुक कॉलेज छह दिसंबर शाम चार बजे तक अपने खिलाड़ियों की पूरी जानकारी भेज दें। इसके बाद किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। इस संबंध में वेबसाइट पर पूरी जानकारी अपलोड कर दी गई है।