फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Deposit the bill for PhD scholarship by 15th December

सीसीएसयू : पीएचडी छात्रवृत्ति के लिए बिल 15 तक करें जमा

Tue, 02 Dec 2025 06:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 06:20 PM IST
विज्ञापन
CCSU: Deposit the bill for PhD scholarship by 15th December
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने नेट पास पीएचडी और विश्वविद्यालय परिसर की शोध छात्रवृत्ति पाने वाले छात्रों को आखिरी मौका दे दिया है। अक्तूबर-नवंबर 2025 की चौथी किस्त (10 हजार रुपये) का बिल 15 दिसंबर तक जमा करना अनिवार्य है। अन्यथा यह राशि लैप्स हो जाएगी। विश्वविद्यालय ने साफ कर दिया है कि जिन पीएचडी छात्रों के नाम 2025-26 के लिए स्वीकृत सूची में हैं, वे ही पात्र हैं। अब छात्रों को अपना बिल भरकर सुपरवाइजर और प्राचार्य या विभागाध्यक्ष से हस्ताक्षर करवाने होगा। इसके बाद स्वयं विश्वविद्यालय परिसर आकर छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) ऑफिस में रजिस्टर में हस्ताक्षर करके बिल जमा करना है। यह काम 15 दिसंबर तक किसी भी कार्यदिवस में करना होगा। इस दौरान यह ध्यान रखना होगा कि छात्र ने थिसिस जमा तो नहीं कर दी या शोध छोड़ तो नहीं दिया। कहीं यूजीसी-जेआरएफ/एसआरएफ या कोई और फैलोशिप तो नहीं ले रहा और कहीं नौकरी तो नहीं कर रहा है। अगर गलत जानकारी मिली तो छात्रवृत्ति तुरंत रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed