फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: dates of oral examinations continue, students stay in touch with teachers

सीसीएसयू : मौखिक परीक्षाओं की तिथियां हो रहीं जारी, शिक्षकों के संपर्क में रहें छात्र

Sat, 26 Sep 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
CCSU: dates of oral examinations continue, students stay in touch with teachers
सीसीएसयू : मौखिक परीक्षाओं की तिथियां हो रहीं जारी, शिक्षकों के संपर्क में रहें छात्र
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में चल रहीं यूजी-पीजी फाइनल ईयर की परीक्षाएं छह अक्तूबर को खत्म हो जाएंगी। ऐसे में विवि ने सभी विषयों की मौखिक परीक्षाएं कराने के लिए केंद्रों की सूची जारी करना शुरू कर दिया है। सभी प्राचार्यों से अपने स्तर पर परीक्षक बुलाकर मौखिक परीक्षाएं जल्द कराने के लिए कहा है, ताकि रिजल्ट समय से जारी किया जा सके। छात्र-छात्राएं संबंधित कॉलेज की वेबसाइट या विभागाध्यक्ष के संपर्क में रहें। परीक्षा छूटी तो इसकी वजह से रिजल्ट में देरी होगी।
अब तक विवि एमकॉम फाइनल और एमए के 15 विषयों के केंद्रों की सूची जारी कर चुका है। शुक्रवार को 15 कोर्सों की अपडेट सूची जारी की गई है। इनमें एमए फाइनल में रक्षा अध्ययन, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, होम साइंस, गणित, म्यूजिक, दर्शनशास्त्र और फिजिकल एजुकेशन, ड्राइंग, इतिहास, राजनीति शास्त्र, साइकोलॉजी, संस्कृत, सोशोलॉजी के अपडेट केंद्र शामिल हैं। विवि की वेबसाइट से हर जिले में कितने केंद्र बनाए गए हैं, इसकी जानकारी ली जा सकती है। किस कॉलेज का केंद्र कहां पर है, यह जारी किया जा चुका है। ऐसे में छात्र-छात्राएं अपने कॉलेज के हिसाब से मौखिक परीक्षा की तिथि की जानकारी लेते रहें।
विज्ञापन

एलएलबी-एलएलएम में परीक्षक किए जा रहे तय
एलएलबी-एलएलएम की मौखिक परीक्षाएं ऑनलाइन कराई जा रही हैं। इसके लिए परीक्षकों की सूची बनाई जा रही है। जल्द ही केंद्रों की सूची विवि जारी कर देगा। विवि प्रशासन ने बीए-बीएससी-बीकॉम आदि कोर्सों में भी जल्द से जल्द प्राचार्यों को अपने स्तर से मौखिक-प्रैक्टिकल परीक्षा कराकर नंबर पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएन कॉलेज में एमकॉम-बीएससी फाइनल की तिथि घोषित
डीएन कॉलेज, इस्माईल गर्ल्स कॉलेज और एएस कॉलेज मवाना के एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर रेग्युलर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा डीएन कॉलेज में 28 सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे से होगी। इसके अलावा डीएन कॉलेज में एमकॉम द्वितीय वर्ष प्राइवेट के छात्रों की मौखिक परीक्षा 30 सितंबर को सुबह 10 बजे से होगी। इसमें डीएन कॉलेज के अलावा, गांधी स्मारक परीक्षितगढ़, फैज-ए-आम, चौ. बशीर खान महाविद्यालय हर्रा, स्वतंत्रता सेनानी रामफूल सिंह स्मारकर कन्या महाविद्यालय फलावदा और आरके कॉलेज ंकिठौर का भी केंद्र रहेगा। बीएससी फाइनल की परीक्षा 28 सितंबर को सुबह 10 बजे से होगी। एडमिट कार्ड के साथ ही छात्र-छात्राएं पिछले सालों की मार्कशीट साथ लेकर जाएं। कॉलेज की वेबसाइट से भी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed